Home Uncategorized नेपाल ने भारत से मांगी माफी मानी गलती
Uncategorized

नेपाल ने भारत से मांगी माफी मानी गलती

नेपाल ने भारत से मांगी माफी मानी गलती

Share
नेपाल ने भारत से मांगी माफी मानी गलती
Share
नई दिल्ली। नेपाल एयरलाइंस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर एयरलाइंस भारतीयों के निशाने पर आ गई और फिर नेपाल एयरलाइंस को अपनी पोस्ट डिलीट करनी पड़ी। पोस्ट में एयरलाइंस के फ्लाइट नेटवर्क मैप में पूरे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के साथ जोड़ दिया गया था, जो भारत की संप्रभुता का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है। विवाद बढ़ने के बाद एयरलाइंस ने तुरंत पोस्ट डिलीट कर दी और स्पष्ट किया कि ये मैप नेपाल की आधिकारिक नीति को नहीं दिखाता. कंपनी ने इसे एक तकनीकी चूक करार दिया और वादा किया कि भविष्य में इस प्रकार की गलती ना दोहरायी जाए इसका विशेषध्यान रखा जाएगा। दरअसल सोशल मीडिया पर देखते ही देखते बाॅयकॉट नेपाल ट्रेंड करने लगा। विदेश मंत्रालय भी हरकत में आ गया।

स्पष्टीकरण

नेपाल एयरलाइंस ने इस मामले की जांच के आदेश की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से दी है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविक्ष्ष्य में ऐसी गलती दोहराने की कोई वजह ना बने भारत का गलत मैप दिखाने को लेकर नेपाल एयरलाइंस विवादों में घिर गई। इसकी वजह एयरलाइन का एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें ‘नेटवर्क मैप’ दिखाते समय पूरे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था, आलोचना के बाद एयरलाइन ने 24 घंटे के भीतर भारत के गलत नक्शे के लिए माफी मांग ली। उन्होंने इसे नक्शे की गलती या तकनीकी चूक बताया है। भारत के तमाम लोगों ने नेपाली एयरलाइन्स को बुरी तरह ट्रोल किया जिसके बाद भारत से माफी मांगी गयी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 12 =

Recent Comments

No comments to show.
Related Articles

पीएम मोदी ने मीडिया डिनर में फायरिग पर जताया अफसोस

पीएम मोदी ने मीडिया डिनर में फायरिग पर जताया अफसोस

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ऐसे से निर्धारित वेतमनान से भी कर दिए जाएंगे वंचित

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा

ईरान का बातचीत से इंकार, दुनिया में ईंधन संकट का खतरा