मेरठ। परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती ‘1008Ó जी महाराज के पावन सांन्निध्य में वैशाख शुक्ल पक्ष दशमी रविवार को मेरठ के योगीपुरम स्थित योगीश्वर महादेव मंदिर में पाटोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर योगीश्वर महादेव का पूजन व अभिषेक किया गया, वहां सैकड़ों लोग उपस्थित थे। यह मंदिर पिछले वर्ष ही ज्योतिर्मठ को सौंप दिया गया था, जिसके डॉक्यूमेंट तैयार करवा कर सोबीर नागर , बबलू गुर्जर ने आज परमाराध्य को सौंप दिये। परमाराध्य ने घोषणा की कि आज ही के दिन अब प्रत्येक वर्ष योगीश्वर महादेव का पाटोत्सव मनाया जाएगा। विदुषी गार्गी जी पंडित ने शिवजी का महात्म्य बताया। वैभव नागर ने योगीश्वर महादेव मंदिर की स्थापना की जानकारी दी।
प्रमुख आयोजक नवाब सिंह लखवाया ने बताया कि परमाराध्य शनिवार दोपहर 2 बजे योगीपुरम पहुंच गये थे। सोबीर नागर ने अपनी धर्मपत्नी के साथ उनका पादुकापूजन व आरती की। परमाराध्य ने उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद व आशीर्वाद दिया। शाम को 6.45 की पूजा में पारम्बा राजराजेश्वरी मां का पान, सौ के नोट व किशमिश से अर्चन किया गया। महाराजश्री ने बद्रीनाथ के कपाट खुलने के बाद भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर काशी लौटते समय शनिवार को मेरठ में सोबीर नागर, बबलू गुर्जर के यहां रात्रि विश्राम किया।
Leave a comment