मेरठ। मामला मेरठ के सेंट्रल मार्केट या फिर सेक्टर दो का हो लेकिन कार्रवई के नाम पर किसी का घर व रोजगार उजाड़ा जाना स्वीकार्य नहीं। सवाल यह नहीं कि गलत क्या सही क्या सवाल यह है कि यदि गलत था तो बनने कैसे दिया गया। तब के अफसर क्या करते रहे, साारा कसूर व्यापारियों का तो हो नहीं सकता। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने रविवार को आमिर रज़ा के साथ शहर काजी सालकिन सिद्दीकी से उनके गुदड़ी बाजार स्थित आवास पर मुलाकात कर अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों को लेकर चर्चा की। सुदीप जैन ने बताया कि देश में मुस्लिम सिख ईसाई जैन बौद्ध पारसी अल्पसंख्यक समुदाय में आते है। सुदीप जैन ने कहा कि अल्पसंख्यक को प्रदत्त अधिकारों में निरंतर कटौती की जा रही है जो चिंता का विषय है।
Leave a comment