Home Uncategorized मेरठ: शॉर्ट सर्किट से पावरलूम कारखाने में लगी भीषण आग, मालिक झुलसे, बेटा बेहोश
Uncategorized

मेरठ: शॉर्ट सर्किट से पावरलूम कारखाने में लगी भीषण आग, मालिक झुलसे, बेटा बेहोश

Share
Share

मेरठ के लोहियानगर की आशियाना कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक पावरलूम फैक्ट्री में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री मालिक आस मोहम्मद के हाथ झुलस गए, जबकि उनका बेटा फरमान धुएं के कारण बेहोश हो गया।

बताया जा रहा है कि आस मोहम्मद ने अपने घर में ही पावरलूम मशीनें लगाई हुई थीं। फैक्ट्री दूसरी मंजिल पर थी, जबकि तीसरी मंजिल पर पूरा परिवार रहता था। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत धुएं से भर गई। आस मोहम्मद, उनके बेटे फरमान और बिलाल ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन हालात बेकाबू हो गए।

बिलाल ने आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह अपने झुलसे हुए पिता और बेहोश भाई को बाहर निकाला। फिर पीछे से सीढ़ी लगाकर तीसरी मंजिल पर फंसे घर के अन्य सदस्यों को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग की टीम डेढ़ घंटे देरी से पहुंची, जिससे आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। आग में लाखों की मशीनें और कच्चा माल जलकर राख हो गया। आस मोहम्मद के मुताबिक उन्हें करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। फरमान को नजदीकी शुभ कामना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =