मेरठ। सलावा में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में शनिवार को केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री चौधरी जयन्त सिंह ने निमार्णाधीन स्पोर्टस यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया। उनहोंने कहा कि इसका कार्य शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए ताकि वेस्ट युूपी से देश और दुनिया को शानदार खिलाड़ी मिल सकें। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी की धरती केवल गेहूं गन्ना ही नहीं खिलाड़ियों की भी फसल उपजाती है। इसके अलावा वह समीक्षा बैठक में शामिल हुए। हालांकि किसी प्रकार की औपचारिकता से दूरी बनाए रखी। उनके इस सादगीपूर्ण अंदाज ने अधिकारियों में भी हलचल पैदा कर दी। केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह ने मेरठ के सलावा में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बिना किसी औपचारिक स्वागत के सीधे समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर दिया। खेल विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने बुके भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक शुरू की।
Leave a comment