नई दिल्ली। जैसी उम्मीद की जा रही थी ठीक वैसा ही हुआ। राघव चड्ढा समेत आम आदमी के तीन राज्यसभा सांसद संदीप पाठक व अशोक मित्तल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हों गए हैं। इन तीनों का एक साथ भाजपा का दामन थामने को लेकर राजनीतिक हलकों में हैरानी भरा नहीं माना जा रहा है, लेकिन हां पंजाब की भगवत मान सरकार के लिए आज के घटनाक्रम को बड़ा झटका माना जा रहा है। यह भी पता चला है कि तय रणनीति के तहत बंगाल चुनाव के बीच आप के ये सांसद भाजपा में शामिल गए हैं। बंगाल के दूसरे चरण के मतदान से पहले अरविंद केजरीवाल टीएमसी के लिए बंगाल में चुनाव प्रचार को जाने वाले हैं। हालांकि भाजपा का कहना है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। उसके तीन राज्यसभा सांसद शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। इससे पहले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इन सांसदों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी। संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा था, ‘हमने यह फैसला किया है कि राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य होने के नाते हम भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे। राघव चड्ढा ने दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यालय में उनसे मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Leave a comment