Home मेरठ श्री जी की स्वर्ण रथ यात्रा का आयोजन
मेरठ

श्री जी की स्वर्ण रथ यात्रा का आयोजन

श्री जी की स्वर्ण रथ यात्रा का आयोजन

Share
श्री जी की स्वर्ण रथ यात्रा का आयोजन
Share
मेरठ। थापर नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में श्री जी की स्वर्ण रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा में सबसे आगे पांच जैन धर्म के ध्वजो को तथा अहिंसा परमो धर्म का बैनर लिए हुए भक्त चल रहे थे, दो बैंड बाजे थे, नपीरी ताशे वाले तथा भजन मंडली साथ थी जिससे सारा वातावरण धर्म में हो गया, उसके बाद जैन धर्म की तीन झांकियां थी उसके बाद घोड़े वाले स्वर्ण रथ पर श्री आदि नाथ भगवान को विराजमान कर खवासी बनने का सौभाग्य श्री नीरज कुमाल जैन को, सारथी बनने का सोभाग्य श्री धन कुमार जैन, श्री दक्ष जैन तथा श्री आरव जैन को तथा कुबेर बनने का सौभाग्य श्री अनुज जैन परिवार को प्राप्त हुआ। यह रथयात्रा पूरे थापर नगर में भ्रमण करके 2:30 बजे दिगंबर जैन मंदिर थापर नगर पर पहुंची जहां पर उसका भव्य स्वागत किया गया तथा श्रीजी का अभिषेक किया गया। मार्ग में जगह जगह भगवान जी की आरती उतारी गई और स्वागत किया गया ।भक्तों ने जगह-जगह फल नाश्ता और जल का वितरण किया। पूरा मार्ग तोरण द्वार तथा मालाओं से सुसज्जित किया गया था। महिलाओ ने भजन गाकर तथा नृत्य करके यात्रा की शोभा बढ़ाई। बच्चे भजन गाते हुए यात्रा के साथ चल रहे थे। श्री जी की यह रथ यात्रा सत्य और अहिंसा का उपदेश दे रही थी। श्री अनिल वर्मा का समाज द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिनेश जैन सर्राफ, सुनील जैन सर्राफ, धन कुमार जैन, संजय जैन, अजय जैन अंकुर जैन, रेशु जैन तथा सुनील जैन प्रवक्ता एवं शहर के अन्य गणमान व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =

Related Articles

सीता नवमी कार्यक्रम का आयोजन

सीता नवमी कार्यक्रम का आयोजन

कशिश वर्मा, अंशिका और शिखा वर्मा UP Toper

कशिश वर्मा, अंशिका और शिखा वर्मा UP Toper

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से कोई वादा नहीं

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से कोई वादा नहीं

यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम आज

यूपी बोर्ड का हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम आज