Home Delhi ट्रंप के आगे इस मजबूरी की वजह क्या
Delhi

ट्रंप के आगे इस मजबूरी की वजह क्या

ट्रंप के आगे इस मजबूरी की वजह क्या

Share
प के आगे इस मजबूरी की वजह क्या
Share
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत और भारतीयों की तुलका नरक के द्वार से कर देना और भारत का सधी हुई प्रतिक्रया का देना! पड़ौसी देशों पाकिस्तान व बंगलादेश के अलावा भारतीय भी सवाल पूछ रहे हैं कि इतनी गंभीर टिपणी के बावजूद मोदी सरकार का इतना कोल्ड रेस्पांस इसकी वजह क्या है। जिन्हें साल 1970 के दशक याद हैं वो आज भी बताते हैं कि किस प्रकार से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा जी अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन को धमका दिया करती थीं। लेकिन अब वो हालात भारत के बाकि नहीं रहे गए हैं। इस सब घटनाक्रम के बीच भाजपा के नेता व संघ विचारक राममाधव का यूएस में एक कार्यक्रम में यह कह देना कि भारत की आखिर गलती क्या है। सब चीजें एक सीमा से ज्यादा बर्बाश्त की जा रही हें। विपक्षी दलों के इतर आम भारतीय भी जानना चाहता है कि मोदी सरकार के इस डर की वजह क्या है। दरअसल, अमेरिका में दक्षिणपंथी रेडियो होस्ट माइकल सैवेज ने टॉक रेडियो शो के एक एपिसोड में ये टिप्पणी की थी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसे बिना कोई टिप्पणी किए शेयर कर दिया था। सैवेज ने इस टिप्पणी में कहा था, “यहां एक बच्चा जन्म लेते ही तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे चीन या भारत या ग्रह के किसी अन्य नरक से पूरे परिवार को ले आते हैं। ” 2026 में डोनाल्ड ट्रंप के ईरान और अन्य भू-राजनीतिक मामलों में सीजफायर या नरम रुख अपनाने की मजबूरी के पीछे मुख्य रूप से तेजी से घटती लोकप्रियता, युद्ध का बढ़ता आर्थिक बोझ, और प्रमुख अमेरिकी मिसाइल भंडारों में कमी जैसे कारण हैं। ईरान के साथ तनाव के कारण अमेरिका पर भारी सामरिक दबाव है और वे युद्ध के खिलाफ घरेलू माहौल का सामना कर रहे हैं।  ईरान-अमेरिका युद्ध की स्थिति में अमेरिकी शस्त्रागार (Missile Stockpile) पर भारी दबाव पड़ा है, जिससे आपूर्ति में कमी आई है। अमेरिका में युद्ध के खिलाफ माहौल बन रहा है, जिससे ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट आ रही है।

भारत से दूर पाक के करीब

ईरान में जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारत से काफी दूर और पाकिस्तान के काफी करीब नजर आ रहे हैं। वो केवल नजर ही नहीं आ रहे हैं, इस बात को दुनिया को मजबूती से भी बता रहे हैं कि उनका देश पाकिस्तान के करीब हैं7 पिछले दिनों पाकिस्तान को एक बड़ी रकम का मिलना ट्रंप की पाक के प्रति उनकी दरियादिली को समझने के लिए काफी है। जो कुछ चल रहा है वो कम से कम भारतीयोंे को पसंद नहीं आ रहा है। सबसे बुरा हो यह है कि अमेरिका के सभी निर्देश मानने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप का नरक की टिप्पणी का किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और उससे ज्यादा बुरा भारत का सख्ती से ना पेश आना है। इसकोमोदी सरकार की कमजोर विदेश नीति की संज्ञा दी जा रही है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + three =

Related Articles

बातचीत के टेबल पर होंगे ईरान व यूएस

बातचीत के टेबल पर होंगे ईरान व यूएस

राघव समेत आप के तीन सांसद भाजपा में शामिल

राघव समेत आप के तीन सांसद भाजपा में शामिल

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

ट्रंप तलाश रहे बातचीत का रास्ता

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार

सुप्रीमकोर्ट ने लगायी याचिकाकर्ता को फटकार