Home मेरठ विकास और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
मेरठ

विकास और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

विकास और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Share
विकास और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
Share
मेरठ (सू0वि0)। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा मेरठ जनपद के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह से नर्किट हाउस में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि विकास और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकास और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समस्त अधिकारीगण सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप विकास कार्यों को समयबद्ध एवं प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुये मंत्री जी ने कहा कि भूसा बैंक संचालन की कार्यवाही सुनिश्चित करे तथा पर्याप्त मात्रा में भूसा का स्टॉक अभी से कर लिया जाये। उन्होने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से कार्यान्वित किया जाये। संचारी रोग हेतु टीकाकरण, एंटी लार्वा छिडकाव, फॉगिंग आदि कार्य नियमित तौर पर सुनिश्चित करें। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि रिक्त समस्त दुकानो का प्रस्ताव कराते हुये एक महीने में आवंटन सुनिश्चित करें। गैस आपूर्ति नियमित व सुचारू रूप से संचालित रहे तथा गैस की होम डिलीवरी सुनिश्चित करें। थाने में आने वाले समस्त फरियादियो की समस्या को सुना जाये तथा अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। मा0 मंत्री ने कहा कि नौचंदी मेला मेरठ की पहचान है, प्रान्तीयकृत नौचंदी मेले को भव्यता के साथ आयोजित किया जाये।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, सीडीओ नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + sixteen =

Related Articles

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला