Home मेरठ कृष्णा रालोद कैंट विस अध्यक्ष
मेरठ

कृष्णा रालोद कैंट विस अध्यक्ष

कृष्णा रालोद कैंट विस अध्यक्ष

Share
कृष्णा रालोद कैंट विस अध्यक्ष
Share
मेरठ। राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय महिला प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रीमती कृष्णा देवी को कैंट विधानसभा अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर कृष्णा जी द्वारा अत्यंत सुंदर एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती अंजू चौधरी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती ऋचा सिंह उपस्थित रहीं।

यह बोली ऋषा सिंह

मुख्य अतिथि श्रीमती ऋचा सिंह ने महिलाओं से अपील की कि ग्राम इकड़ी, सिवालखास (मेरठ) में दिनांक 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयंत सिंह जी की प्रस्तावित जनसभा में भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। जनसंपर्क के दौरान जनता में भारी उत्साह और समर्थन देखने को मिला। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहीं, जिनमें राष्ट्रीय सचिव श्रीमती भावना यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बीना सिंह, मंडल महासचिव श्रीमती राजबाला, मंडल सचिव श्रीमती कृष्णा शर्मा,जिला सचिव डॉ. श्वेता रस्तोगी एवं प्रोफेशनल मंच की जिला महासचिव श्रीमती रीता वर्मा शामिल रहीं। भारी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =

Related Articles

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ¥चित्रकला का प्रतियोगिता

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

मेरठ के सपाइयों का लखनऊ में हंगामा

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

ऋषभ एकाडेमी में बच्चों को बताया अर्थ डे का महत्व

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला

भाजपा की महिला नेत्रियों ने फूंका विपक्षी दलों का पुतला