Home Uncategorized पहले प्यार फिर रेप और उसके बाद सौदेबाजी, अपहरण कर अधेड़ से शादी 4 गिरफ्तार…
Uncategorized

पहले प्यार फिर रेप और उसके बाद सौदेबाजी, अपहरण कर अधेड़ से शादी 4 गिरफ्तार…

Share
Share

उत्तर प्रदेश के मेरठ में  पहले युवती से  प्यार और फिर धोखेबाजी कर उसे बेचने का मामला सामने आया है।  दरअसल, यह मामला है मवाना का जहां एक युवती को  युवक ने अपने झूठे जाल में फंसा लिया। युवक ने युवती का अपहरण  किया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसे हरियाणा में अधेड़ उम्र के व्यक्ति  से जबरन शादी करा दी। 

आपको बता दे की युवती 5 अप्रैल को सहारनपुर जिले के देवबंद से अपने मामा के घर मेरठ आई थी।  इसी  बीच उसके प्रेमी वंश ने मामा की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर शारीरिक संबंध बनाए।  वंश न लड़की को  शादी का झांसा देकर मामा की अलमारी से दो लाख रुपये नकद और 18 तोला सोना चोरी कराकर युवती का अपहरण कर लिया और उसे लेकर हरियाणा चला गया। वहां वंश ने अपने ताऊ ऋषिपाल, रेनू और नीरज के साथ मिलकर युवती का सौदा मोटी रकम लेकर अमित नामक व्यक्ति से कर दिया।

युवती की जबरन शादी अमित पुत्र तेजवीर पानीपत (हरियाणा) से करवा दी गई। किसी तरह युवती आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और मेरठ पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।उनके पास से के चोरी किए गए दो लाख रुपये, सोने के जेवरात और फर्जी शादी का प्रमाण पत्र बरामद कर लिया है।

लड़की के अपहरण और बेचे जाने के मामले में मुख्य आरोपी वंश सहित उसके ताऊ ऋषिपाल, महिला रेनू (करनाल निवासी) और नीरज शामिल हैं। वहीं, अमित नामक आरोपी अब भी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − one =

Related Articles

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

सेंट्रल मार्केट! खुद बनाए हैं दूसरी, विपक्ष का कर रहे विरोध

महंगाई की आग में झूलसे की दुनिया

महंगाई की आग में झूलसे की दुनिया

अंबेडकर जयंती या दलित वोटों पर नजर

अंबेडकर जयंती या दलित वोटों पर नजर

प्रीपेड पोस्टपेड का विकल्प चुनने की छूट

प्रीपेड पोस्टपेड का विकल्प चुनने की छूट