Home Uncategorized सरधना क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात के लिए रूट डायवर्जन और नो एंट्री लागू 
Uncategorized

सरधना क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात के लिए रूट डायवर्जन और नो एंट्री लागू 

Share
Share

सरधना क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात के लिए रूट डायवर्जन और नो एंट्री लागू 

सरधना (मेरठ)। लम्बी अवधि से नगरवासियों के लिए मुसीबत का कारण बन रही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसएसपी ने रूट डायवर्जन और नो एंट्री की व्यवस्था कराई है। जिससे सरधना के लोगों को काफ़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 सूत्रों की जानकारी के अनुसार तहसील सरधना में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कस्बा सरधना के स्थानीय लोगों एवं अन्य अधिकारियों ने कस्बा सरधना में जाम की समस्या बताई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने उक्त जाम की समस्या के निस्तारण करने के लिए त्वरित संज्ञान लेकर कस्बा सरधना की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं निर्वाध बनाने की दृष्टि से कस्बा सरधना में प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित करने की व्यवस्था कराई है। इन शर्तों का उल्लंघन/अवज्ञा करने वालें वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम 1961 की धारा 32 के कार्रवाई की जाएगी। 

यातायात को सुगम बनाने के लिए ऐसे होगा रूट डायवर्जन 

 – शामली से कस्बा सरधना से दौराला की तरफ जाने वाले भारी वाहन कस्बा सरधना से न होकर भूनी चौराहा से मेरठ शामली हाईवे से नानू पुल से दौराला पुल से होकर जायेंगे। 

– दौराला व खिर्वा रोड से कस्बा सरधना से होकर शामली की ओर जाने वाले भारी वाहन दौराला पुल से सीधे नानू पुल होते हुए मेरठ शामली हाइवे होकर शामली के लिए डाइवर्ट किये जायेंगे।

– कस्बा सरधना में केवल हल्के व्यावसायिक वाहन/आवश्यक वस्तुओं व चिकित्सा से सम्बन्धित वाहन को ही नो एन्ट्री के समय गुजरने की अनुमति होगी।

ये होंगे प्रतिबन्धित घोषित क्षेत्र

– दौराला पुल थाना क्षेत्र सरधना जनपद मेरठ।

– नानू गंगनहर पुल थाना क्षेत्र सरधना मेरठ।

– भूनी चौराहा थाना क्षेत्र सरूरपुर मेरठ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

Recent Comments

No comments to show.