Home Uncategorized Meerut: मोहनपुरी में एसी ब्लास्ट से मचा हड़कंप, लपटों में घिरा कमरा, परिवार ने भागकर बचाई जान
Uncategorized

Meerut: मोहनपुरी में एसी ब्लास्ट से मचा हड़कंप, लपटों में घिरा कमरा, परिवार ने भागकर बचाई जान

Share
Share

मेरठ के मोहनपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक घर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चल रहे एसी में अचानक तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी। सुबह 10 बजे का समय था, जब निशांत पुंडीर अपने परिवार संग प्रथम तल पर मौजूद थे। तभी अचानक कमरे में लगे एसी से जोरदार धमाका हुआ। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, लपटें पर्दों, सोफे और बेड को अपनी चपेट में ले चुकी थीं।

आपको बता दे कि घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और घर के सदस्य जान बचाकर बाहर की ओर भागे। आसपास की महिलाएं घबराकर पड़ोस के घरों में छुप गईं। देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में अफरातफरी फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां फायर स्टेशन ऑफिसर आरके सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि एसी में पहले शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे यह ब्लास्ट हुआ और उसके बाद कमरे में आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है।

सुरक्षा के लिए ज़रूरी सलाह: आग से पहले जागरूकता!

  1. एसी की नियमित सर्विसिंग कराएं ताकि वायरिंग सुरक्षित रहे
  2. उच्च गुणवत्ता वाले वायर और प्लग का ही प्रयोग करें
  3. वोल्टेज फ्लक्चुएशन वाले क्षेत्र में स्टेबलाइजर का प्रयोग अनिवार्य है
  4. एसी यूनिट के पास वेंटिलेशन और खाली जगह जरूर रखें
  5. आसपास ज्वलनशील वस्तुएं न रखें, और एक्सटेंशन कॉर्ड से बचें
  6. धुआं डिटेक्टर लगवाएं ताकि आग लगने की स्थिति में समय रहते सूचना मिल सके
  7. एसी बंद करने पर MCB भी स्विच ऑफ करें
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 2 =