Home मेरठ राजद का एसडीएम मवाना को ज्ञापन
मेरठ

राजद का एसडीएम मवाना को ज्ञापन

राजद का एसडीएम मवाना को ज्ञापन

Share
राजद का एसडीएम मवाना को ज्ञापन
Share
मेरठ। मवाना में राजद के प्रदेश महासचिव युसूफ कुरैशी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय घेर लिया और एसडीएम संतोष कुमार सिंह के माध्यम से किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती करने वाले किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक, सिंचाई, मजदूरी एवं अन्य कृषि कार्यों पर लगातार बढ़ती लागत वहन करनी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य ₹650 प्रति कुंतल निर्धारित किया जाए।

वादा खिलाफी का आरोप

राजद के कार्यकर्ता दोपहर में लगभग 11 बजे तहसील प्रांगण मेे पहुंचे तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन को सौपते हुए राजद के प्रदेश महासचिव युसूफ कुरैशी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिनों के भीतर कराए जाने की घोषणा की गई थी, परंतु इसके बावजूद किसानों को समय से भुगतान नहीं मिल पा रहा है। मेरठ मंडल की किनौनी, मोहिउद्दीनपुर सहित लगभग एक दर्जन चीनी मिलों पर किसानों का करीब 700 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। अतः संबंधित चीनी मिलों से किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित तत्काल भुगतान कराया जाए। भुगतान न होने के कारण किसानों को अपने पारिवारिक कार्यक्रमों का आयोजन करने, बिजली के बिल जमा करने तथा बच्चों की पढ़ाई का शुल्क अदा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मवाना चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर किसानों को उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसानों का बीमा कराये जाये।

मवाना चीनी मिल पर नहीं किसानों को सुविधा

मवाना चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना किसानों को क्रय केंद्रों पर पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। गन्ना तौल के समय किसानों को गर्मी, बरसात एवं अन्य प्रतिकूल मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः सभी गन्ना क्रय केंद्रों पर टीन शेड, पीने के लिए शीतल पेयजल तथा खान-पान के लिए कैंटीन आदि की उचित व्यवस्था कराई जाए तथा किसानों का बीमा कराया जाये। क्षतिग्रस्त सड़कों एवं मार्गों की मरम्मत कराई जाए। यह कि बारिश के कारण खादर क्षेत्र की अनेक सड़कें एवं संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे किसानों एवं आम जनता को आवागमन में परेशानी हो रही है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर यूसुफ कुरैशी, नवेद आलम, मुखिया कासिम मोहम्मद उमर मोहम्मद आयन मोहम्मद शाह एडवोकेट दीपक मोहसिन खान मोइन खान वीरेंद्र गुर्जर एडवोकेट हाफिज बाबर अमित गुर्जर एडवोकेट, फरहाज आदि भी मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 2 =

Related Articles

पद यात्रा से विपक्ष को बेनकाब करेगी भाजपा

पद यात्रा से विपक्ष को बेनकाब करेगी भाजपा

PCB के लेटर पर CEO ऑफिस के रिप्लाई का इंतजार

PCB के लेटर पर CEO ऑफिस के रिप्लाई का इंतजार

सड़कों पर अवैध कब्जों पर निगम का चाबुक

सड़कों पर अवैध कब्जों पर निगम का चाबुक

फर्जीवाड़े से परीक्षक बने तो नपेंगे प्रिंसिपल

फर्जीवाड़े से परीक्षक बने तो नपेंगे प्रिंसिपल