Home मेरठ केंद्रीय मंत्री बघेल ने किया निरीक्षण
मेरठ

केंद्रीय मंत्री बघेल ने किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री बघेल ने किया निरीक्षण

Share
केंद्रीय मंत्री बघेल ने किया निरीक्षण
Share
मेरठ। भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केन्द्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ का भ्रमण कर संस्थान में संचालित अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीकों का लाभ सीधे किसानों और पशुपालकों तक पहुँचना चाहिए, जिससे पशुपालन अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं आत्मनिर्भर बन सके। संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार मोहंती ने माननीय मंत्री का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों, देशी गोवंश संरक्षण, आनुवंशिक सुधार, उन्नत प्रजनन तकनीकों, जैव प्रौद्योगिकी तथा किसानों के लिए संचालित प्रशिक्षण एवं विस्तार कार्यक्रमों की जानकारी दी।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भ्रमण के दौरान मंत्री ने सीमन फ्रीजिंग प्रयोगशाला, नर जर्मप्लाज्म इकाई एवं प्रायोगिक डेयरी फार्म का निरीक्षण कर उच्च गुणवत्ता वाले जर्मप्लाज्म संरक्षण एवं प्रजनन प्रबंधन से जुड़े अनुसंधानों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नामÓ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। अपने संबोधन में प्रो. बघेल ने कहा कि देशी गोवंश का संरक्षण भारत की कृषि, पशुपालन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की आधारशिला है। उन्होंने वैज्ञानिकों से किसान-केंद्रित अनुसंधान एवं नवाचारों के व्यापक प्रसार का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में माननीय मंत्री को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेरठ के पूर्व सांसद ाजेन्द्र अग्रवाल, मेरठ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीन्द्र पाल सिंह, संस्थान के वैज्ञानिक, तकनीकी एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 2 =

Related Articles

बुल्डोजर से बवाल व्यापारियों में उबाल मौके पर फोर्स

बुल्डोजर से बवाल व्यापारियों में उबाल मौके पर फोर्स

सम्मेलन में बूथ की मजबूती पर बल-विकसित राष्ट्र का संकल्प

सम्मेलन में बूथ की मजबूती पर बल-विकसित राष्ट्र का संकल्प

मेयर तो आए लेकिन समाधान का अभी भी इंतजार

मेयर तो आए लेकिन समाधान का अभी भी इंतजार

ताला देखकर भड़के कांग्रेसी, पुलिस वालों से तीखी झड़पें धरना

ताला देखकर भड़के कांग्रेसी, पुलिस वालों से तीखी झड़पें धरना