Home मेरठ PVVNL एमडी ने की कांवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा
मेरठ

PVVNL एमडी ने की कांवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा

PVVNL एमडी ने की कांवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा

Share
PVVNL एमडी ने की कांवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा
Share
मेरठ। कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता बेहद गंभीर हैं। वो स्वयं एक एक तैयारी का खुद जायजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में वह शनिवार को दुधेश्वर नाथ मन्दिर (गाजियाबाद), साहिबाबाद तथा गंग नहर (छोटा हरिद्वार), मुरादनगर क्षेत्र का स्थलीन निरीक्षण कर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की जा रही विद्युत व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि कॉवड यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व, सभी सुरक्षा संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा मे पूर्ण कर लिए जाएं। एमडी रवीश गुप्ता ने कॉवड मार्ग पर स्थापित विद्युत पोलो, ट्रांसफार्मरों, विद्युत लाइनों आदि का गहन निरीक्षण किया। उन्होनें निर्देश दिए कि विद्युत पोलों की निर्धारित मानकों के अनुरूप रैपिंग, ट्रांफार्मरों की बैरीकेटिंग, आवश्यक स्थानों पर फैन्सिंग तथा खुले विद्युत उपकरणों को पूर्णत: सुरक्षित किया जाए। विशेष रूप से ढीले विद्युत तारों को तत्काल ठीक करने तथा वैरिकेटिग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि इस वर्ष कॉवड यात्रा को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए, विद्युत पोलों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। वर्षा ऋतु में नमी के कारण विद्युत पोलों में करंट प्रवाह की संभावना को देखते हुए, विशेष सुरक्षा व्यवस्था अपनाई जा रही है। भीड भाड वाले क्षेत्रों, प्रमुख शिविरों एवं मंदिरों के समीप पहली बार विद्युत पोलों पर, पीवीसी कवर लगाए जा रहें हैं जबकि अन्य स्थानों पर, मानकों के अनुसार पोलोथीन रैपिंग सुनिश्चित कराई जा रही है। कॉवड मार्ग पर तैनात सभी नोडल अधिकारियों को कांटेक्ट लैस टेस्टर उपलब्ध कराए जाऐगें ताकि बिना सीधे संपर्क के विद्युत प्रवाह की जॉच की जा सके तथा सुरक्षा को और अधिक पुख्ता किया जा सके। एमडी ने निर्देश दिए कि कॉवड यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी फील्ड में रहकर, व्यवस्थाओं की सतत् निगरानी करें तथा सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से प्रयोग सुनिश्चित करें। उन्होनें स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाऐगी।

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान नरेश भारती, मुख्य अभियन्ता (वि0), गाजियाबाद क्षेत्र-द्वितीय, गाजियाबाद, ब्रिजेश कुमार, मुख्य अभियन्ता (वि0), गाजियाबाद क्षेत्र-तृतीय, गाजियाबाद, महेश उपाध्याय अधीक्षण अभियन्ता,अखिलेश सिंह अधीक्षण अभियन्ता, अंकित कुमार, अधिशासी अभियन्ता, श्री अजय यादव अधिशासी अभियंता भी मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 4 =

Related Articles

राहत की दरकार नजर आते हैं बेजार

राहत की दरकार नजर आते हैं बेजार

कांग्रेस की गांधी अंबेडकर संवाद यात्रा

कांग्रेस ओबीसी विभाग का राष्ट्रपति को ज्ञापन

कांग्रेस ओबीसी विभाग का राष्ट्रपति को ज्ञापन

गोकशी ने करा दिया थाने पर बवाल

गोकशी ने करा दिया थाने पर बवाल