Home मेरठ यात्रियों को रैपिड स्टेशनों पर ईवी चार्जिंग की सुविधा
मेरठ

यात्रियों को रैपिड स्टेशनों पर ईवी चार्जिंग की सुविधा

यात्रियों को रैपिड स्टेशनों पर ईवी चार्जिंग की सुविधा

Share
यात्रियों को रैपिड स्टेशनों पर ईवी चार्जिंग की सुविधा
Share
मेरठ। रैपिड ट्रेन से यात्रा करने वालों को अब अपने इलैक्ट्रॉनिक वाहनों को चार्जिंग करने की भी सहूलियत मुहैय्या करा दी गयी है। इसकी शुरूआत न्यू अशोक नगर स्टेशन पर एक हाई-कैपेसिटी इलेक्ट्रिक व्हीकल (इवी) चार्जिंग स्टेशन जनता के लिए परिचालित कर दिया गया है। यह चार्जिंग स्टेशन, दिल्ली के सबसे बड़े पब्लिक अल्ट्रा-फास्ट इवी चार्जिंग स्टेशनों में से एक है। यह सुविधा इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाने वालों को एडवांस्ड फास्ट चार्जिंग सर्विस प्रदान करती है। इस चार्जिंग स्टेशन में 14 डीसी चार्जिंग पॉइंट प्रदान किए गए हैं, जिससे कई निजी और व्यावसायिक इवी और इलेक्ट्रिक बसों को एक साथ चार्ज किया जा सकता है। इनमें 240 किलो वॉट के सात डीसी चार्जिंग पॉइंट, 360 किलो वॉट के चार डीसी अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग पॉइंट (तेज़ एवं कम समय में चार्जिंग करने के लिए) और हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 480 किलो वॉट के तीन डीसी अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग पॉइंट शामिल हैं। निजी और व्यावसायिक इवी, दोनों के लिए डिज़ाइन किए गए इस चार्जिंग स्टेशन में सुरक्षित और भरोसेमंद चार्जिंग सुविधा सुनिश्चित करने के लिए एडवांस्ड सेफ्टी और मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं। यूज़र्स एक मोबाइल ऐप द्वारा इस चार्जिंग स्टेशन का प्रयोग कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से वह इसकी लोकेशन का पता लगाने के साथ- साथ चार्जिंग फेसिलिटी का सुगम उपयोग भी कर सकते हैं।

आसानी से कर सकेंगे चार्ज

इस चार्जिंग स्टेशन के परिचालन के बाद जो यात्री स्टेशनों तक पहुँचने के लिए निजी इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करते हैं, वे अब स्टेशन पर ही आसानी से अपने वाहनों को चार्ज कर सकेंगे। इससे न केवल नमो यात्रियों को $फायदा होगा, बल्कि आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तक आसान पहुँच होने से इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वह लोग जो चार्जिंग सुविधाओं की कमी के कारण इवी का प्रयोग करने से हिचकिचाते हैं, उन्हें इससे प्रोत्साहन मिलेगा।

अब कुल 9 स्टेशनों पर सुविधा

यह पहल हरित गतिशीलता को बढ़ावा देने और इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए एनसीआरटीसी द्वारा किए जा रहे प्रयासों का एक हिस्सा है। इस सुविधा के परिचालन के साथ, अब कुल 9 नमो भारत स्टेशनों पर इवी चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं, जिनमें साहिबाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ और आनंद विहार शामिल हैं। आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर हाई-कैपेसिटी इवी चार्जिंग स्टेशन का परिचालन इसी वर्ष की शुरुआत में किया गया है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + twenty =

Related Articles

बेनतीजा रही अफसरों के साथ बातचीत

बेनतीजा रही अफसरों के साथ बातचीत

वैशाली कालोनी में गरजी निगम की जेसीबी हंगामा

वैशाली कालोनी में गरजी निगम की जेसीबी हंगामा

नोटिसों के खिलाफ महिलाओं दो टूक जारी रहेगा धरना

नोटिसों के खिलाफ महिलाओं दो टूक जारी रहेगा धरना