मेरठ। विश्व रक्तदान शिविर के मौके पर रविवार को अमर उजाला फाउण्डेशन के सौजन्य से कोटपाल हॉस्पिटल एवं रक्तकेन्द्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ मनीष सिसौदिया, उप-प्रधानाचार्य, डा. ज्ञानेश्वर टांक, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, डा धीरज राज बालयान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा अजीत चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान शिविर में डा. ज्ञानेश्वर टांक एवं डा. धीरज राज बालयान, डॉ अजीत चौधरी एवं डॉक्टर सिद्धार्थ गर्ग ने भी रक्तदान किया। कुल 135 यूनिट रक्तदान हुआ। साथ ही साथ विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तकेन्द्र, एलएलआरएम मेडिकल कालेज, मेरठ के द्वारा रक्तकेन्द्र,एलएलआरएम मेडिकल कालेज, मेरठ में रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा राम प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी, विशिष्ठ अतिथि डा. ज्ञानेश्वर टांक, उप-प्रधानाचार्य, डा. धीरज राज बालयान, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, डा. अजीत चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एसवीबीपी हॉस्पिटल, रहे। अध्यक्षता डा. प्रिया गुप्ता प्रभारी अधिकारी, रक्तकेन्द ने की। कार्यक्रम में जनपद मेरठ में सर्वाधिक ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित करने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं एवं सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान करने वालों में मिशन वन्दे मातरम् (श्री दीपक पंघाल), ब्लड टू डोनेट (प्रभात मित्तल), हिन्दुस्तान मिशन- ( सुमित शर्मा), बजरंग दल सेवा समिति (नीरज सिंह) आई ड्रीम टू ट्रस्ट (राजन चौधरी), रूधिर सेवा संघ (अनिल), कोटपाल हॉस्पिटल (डा अदीप कोटपाल), यूथ इम्पैक्ट (दिव्यम जैन), एमआईटी (अजय चौधरी) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (अंकुश कुशवाहा) अमर उजाला फाउण्डेशन- ( रिजवी व मोहित), बीएसएनएल (यूपी वेस्ट) (हरेन्द्र)सन्त निरंकारी मिशन (अर्जुन) आर्ट ऑ$फ लीविंग (डा. ललिता चौधरी), एलएलआरएम नर्सिंग कॉलेज (बाला मनी बोस) एडीए मैमोरियल, दीपक पंघाल 259, मानव मित्तल 70, यदुवीर सिंह 60, गौरव कौशिक 50, अर्चना जैन 48, अरविन्द कुमार 45, विशान्त त्यागी 40, अमन गर्ग 38, मुकेश पुण्डीन- 35, नितिन कुमार- 31, अनिता राठी 16, श्वेता सौनी 11।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने रक्तदान करने को लेकर जन-सामान्य को जागरूक करने तथा सरकारी चिकित्सालयों में रक्तदान के प्रति प्रचार-प्रसार करने का आहवाहन किया तथा रक्तदान कैम्प लगाने वाली संस्थाओं और रक्तदाताओं के इस प्रयास को मानव सेवा के रूप में एक बड़ा कदम बताया। अध्यक्षता कर रही डा प्रिया गुप्ता ने रक्तकेन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं तथा रक्तकेन्द्र में उपलब्ध एडवांस तकनीति के विषय में बताते हुए रक्तदान कैम्प लगाने वाली संस्थओं तथा सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को बधाई दी तथा सभी का धन्यवाद किया। डा. सिद्धार्थ ने क्तदान के प्रति शपथ ग्रहण करायी गयी। कार्यक्रम का मंच संचालन डा.अर्पिता ने किया।
इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में काउंसलर रश्मी , टैक्नीशियन दीपक, का सहयोग ,ट्रान्सफ्यूजन विभाग से डा. नेहा सिंह व डा रंगोली मौजूद रही। इसके अतिरिक्त रक्तकेन्द्र में तैनात समस्त लैब टैक्नीशियन एवं स्टाफ द्वारा सहयोग किया गया।
Leave a comment