Home मेरठ स्पोर्टस कारोबारी पर जानलेवा हमला
मेरठ

स्पोर्टस कारोबारी पर जानलेवा हमला

स्पोर्टस कारोबारी पर जानलेवा हमला

Share
स्पोर्टस कारोबारी पर जानलेवा हमला
Share

मेरठ। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देवी नगर में स्पोटर्स कारोबारी पर कुछ लोगों ने एक राय होकर हमला बोल दिया। परिवार की महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। पीड़ित व्यापारी ने सूचना दी तो तमाम बड़े व्यापारी नेता पीड़ित को साथ लेकर आरोपी हमलावर की गिरफ्तारी के लिए थाना सिविल लाइन पहुंच गए।

यह है पूरा मामला

खंदक के हैण्डलूम वस्त्र व्यापार संघ के प्रधान अंकुर गोयल ने बताया कि महेन्द्र सैनी पुत्र हरजेस सैनी के साथ यह घटना बीती 9 मई को अंजाम दी गयी। एसकेएम के नाम से उनका प्रतिष्ठान है। महेन्द्र सिंह के हवाले से अंकुर गोयल ने बताया कि 9 मई से पहले एक शख्स उनकी दुकान पर आया। उसने माल को चैक किया और अच्छी क्वालिटी मिलने के बाद अपने स्टीकर देकर 20 बैट तैयार कराए। 9 मई को जब वो शख्स आठ दस लोगों के साथ आया तो उसका रवैया बदला हुआ था। उसके साथ आए कुछ लोग प्रतिष्ठान के ऊपर वाले हिस्से में जहां महिलाएं थीं, वहां जा पहुंचे और मारपीट गली गलौच करने लगे। इलैक्ट्रिक स्टिक से हमला कर दिया। वहां शाेरशराब हो गया। शोर सुनकर आसपास के व्यापारी वहां आ गए। उन्होंने किसी प्रकार महेन्द्र सैनी और उनके लोगों की सुरक्षा की। सिविल लाइन पुलिस से व्यापारी नेताओं ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। थाना सिविल लाइन पहुंचने वाले व्यापारी नेताओं में अजय गुप्त, नवीन गुप्ता, अंकुर गोयल और पीड़ित व्यापारी भी शामिल रहे। थाने पहुंचने से पहले सभी व्यापारी नेता सीधे पीड़ित कारोबारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

Related Articles

व्यापारियों की चिंता भी है वाजिव

व्यापारियों की चिंता भी है वाजिव

मेरठ बुलियन एसो. महामंत्री बोले पीएम के साथ

मेरठ बुलियन एसो. महामंत्री बोले पीएम के साथ

आर्थिक संकट में देश एकजुट पीएम के साथ

आर्थिक संकट में देश एकजुट पीएम के साथ

अभिनव खत्री युवा शक्ति संघ के वेस्ट यूपी प्रभारी

अभिनव खत्री युवा शक्ति संघ के वेस्ट यूपी प्रभारी