Home मेरठ व्यापारियों की चिंता भी है वाजिव
मेरठ

व्यापारियों की चिंता भी है वाजिव

व्यापारियों की चिंता भी है वाजिव

Share
व्यापारियों की चिंता भी है वाजिव
Share

मेरठ। शहर के बड़े व्यापारी नेता विपुल सिंह ने कहा है कि पूरा देश पीएम मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, लेकिन देशहित के साथ लाखों परिवारों की आजीविका की चिंता भी आवश्यक है। उसकी अनदेखी भी नहीं की जा सकती। विपुल सिंहल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशहित में दिए गए प्रत्येक संदेश का सर्राफा व्यापारी समाज पूर्ण सम्मान करता है तथा राष्ट्रहित में हर प्रकार का योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहा है। विपुल सिंहल का मानना है व्यापारियों को चिंता है यदि देशवासी 1 वर्ष तक सोने की खरीद बंद कर देते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव देशभर के लाखों छोटे सर्राफा व्यापारियों, कारीगरों, डिजाइनरों, पॉलिश कर्मचारियों, मजदूरों तथा उनसे जुड़े परिवारों पर पड़ेगा। सोना केवल व्यापार नहीं, बल्कि लाखों मेहनतकश परिवारों की रोज़ी-रोटी का माध्यम है। यदि बाजार पूरी तरह प्रभावित होता है, तो सबसे अधिक संकट गरीब कारीगर और छोटे व्यापारियों के सामने खड़ा होगा।

व्यापारी भी राष्ट्र के साथ

व्यापारी समाज सदैव देश और सरकार के साथ खड़ा रहा है तथा आगे भी राष्ट्रहित में हर संभव सहयोग देगा, लेकिन सरकार से विनम्र निवेदन है कि ऐसा संतुलित समाधान भी निकाला जाए जिससे राष्ट्रहित सुरक्षित रहने के साथ-साथ लाखों परिवारों की आजीविका भी प्रभावित न हो। देशहित सर्वोपरि है, परंतु रोजगार और मेहनतकश परिवारों की सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

Related Articles

स्पोर्टस कारोबारी पर जानलेवा हमला

स्पोर्टस कारोबारी पर जानलेवा हमला

मेरठ बुलियन एसो. महामंत्री बोले पीएम के साथ

मेरठ बुलियन एसो. महामंत्री बोले पीएम के साथ

आर्थिक संकट में देश एकजुट पीएम के साथ

आर्थिक संकट में देश एकजुट पीएम के साथ

अभिनव खत्री युवा शक्ति संघ के वेस्ट यूपी प्रभारी

अभिनव खत्री युवा शक्ति संघ के वेस्ट यूपी प्रभारी