Home उत्तराखंड थलीसैंण में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअल शामिल
उत्तराखंड

थलीसैंण में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअल शामिल

Share
Share

थलीसैंण। भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रशिक्षण वर्ग के पंचम सत्र में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
पश्चिम बंगाल चुनाव की व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में भौतिक रूप से नहीं पहुंच सके। डॉ. रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, महामंत्री राकेश ममगाईं, मनोज रमोला, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + fifteen =