Home उत्तराखंड देहरादून: CM धामी से केदारनाथ रावल भिमाशंकर लिंग की शिष्टाचार भेंट, दिया आशीर्वाद
उत्तराखंड

देहरादून: CM धामी से केदारनाथ रावल भिमाशंकर लिंग की शिष्टाचार भेंट, दिया आशीर्वाद

Share
Share

धाम के पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी साझा, यात्रा सुगमता पर चर्चा—प्रदेश की समृद्धि की कामना

देहरादून। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से श्री केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की। रावल ने भगवान केदारनाथ की कृपा व उत्तराखंड की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने रावल का स्वागत किया और धाम के पुनर्निर्माण व विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को मजबूत करने हेतु कृतसंकल्पित है। आगामी यात्रा सीजन को सुगम बनाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।

भेंट में धाम व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन व श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या पर विचार हुआ। सीएम ने रावल से आशीर्वाद ग्रहण कर प्रदेश प्रगति व जनकल्याण हेतु मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 2 =