Home पौड़ी सभासदों ने गैस की नियमित आपूर्ति की उठाई मांग
पौड़ी

सभासदों ने गैस की नियमित आपूर्ति की उठाई मांग

Share
Share

पौड़ी। नगरपालिका के सभासदों ने शहर में घरेलू व कॉमशियल गैस की आपूर्ति को सुचारू करने की मांग उठाई है। सभासदों ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द घरेलू व कॉमशियल गैस से जुड़ी विभिन्न समस्याएं हल करने की मांग की है। मंगलवार को शहर के सभासदों ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान सभासद गौरव सागर, अरविंद रावत, रेखा देवी, संगीता रावत, शुभम रावत, बृजमोहन नेगी आदि ने कहा कि शहर में घरेलू व कॉमशियल गैस की क किल्लत नजर आ रही है।उपभोक्ता दूर- दूर से गैस लेने पहुंच रहे है लेकिन कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सभासदों ने जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ड में गैस वितरित करने से एक दिन पहले संबंधित सभासद को समय व स्थान की सूचना देने, घरेलू व कॉमशियल गैस की नियमित आपूर्ति करने, कालाबाजारी व अधिक मूल्य वसूलने पर कड़ी कार्रवाई करने, आपातकालीन स्टॉक की व्यवस्था करने की मांग उठाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =