Home पौड़ी बोर होल पद्धति से महिलाओं को मिलेगा रोजगार
पौड़ी

बोर होल पद्धति से महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Share
Share

– लीसा विदोहन का कार्य जल्द शुरू, कंडोलिया वन पंचायत में 60-70 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

पौड़ी गढ़वाल

ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए गढ़वाल वन प्रभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में कंडोलिया वन पंचायत में बोर होल पद्धति से लीसा विदोहन का प्रशिक्षण दिया गया।
एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पौड़ी, खिर्सू और कोट विकासखंड की करीब 60 से 70 महिलाओं को लीसा निकालने की आधुनिक एवं सुरक्षित तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया।
डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि यह पारंपरिक तरीकों से ज्यादा सुरक्षित, प्रभावी और वन संरक्षण के अनुकूल है। प्रशिक्षण के बाद चिह्नित स्थलों पर जल्द ही लीसा विदोहन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि क्लस्टर लेवल फेडरेशन के माध्यम से अन्य वन पंचायतों में भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी आयशा बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र शाह, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =