Home उत्तराखंड सतपुली में बेटियों का उत्सव: तीन नवजात बालिकाओं का केक काटकर मनाया जन्मोत्सव
उत्तराखंडपौड़ी

सतपुली में बेटियों का उत्सव: तीन नवजात बालिकाओं का केक काटकर मनाया जन्मोत्सव

Share
Share

सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)

विकासखंड द्वारीखाल के आंगनबाड़ी केंद्र सतपुली में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बालिका जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। समाज में बेटी के जन्म को शोक के बजाय खुशी का अवसर बनाने और उन्हें बराबरी का सम्मान देने का संदेश इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे क्षेत्र में पहुंचा।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण तीन नवजात बालिकाओं — मनस्वी, रामिया और वामिका — का जन्मोत्सव था। इन नन्हीं बेटियों का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। मौजूद महिलाओं और आंगनबाड़ी लाभार्थियों ने इन बालिकाओं को आकर्षक बेबी किट भेंट की और उनके स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को और भी यादगार बना दिया। नृत्य, गीत और स्लोगनों के जरिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश मजबूती से दिया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलबी मनीष खुगशाल ने महिलाओं को जागरूक करते हुए महिला अपराध, बाल संरक्षण, बालिका शिक्षा और उनके कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने POCSO एक्ट, डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट और बाल विवाह निषेध कानून जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला।
इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी: प्रीति अरोड़ा, सुपरवाइजर: गीता सैलानी, नगर पंचायत अध्यक्ष: जितेंद्र चौहान, अधिशासी अधिकारी: पूनम
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां: विजयलक्ष्मी, संगीता, मालती एवं अन्य यह कार्यक्रम क्षेत्र में बालिका जन्म को लेकर सकारात्मक माहौल बनाने और बेटियों को परिवार व समाज का अभिन्न अंग मानने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। आंगनबाड़ी केंद्र सतपुली द्वारा आयोजित यह आयोजन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को और मजबूती प्रदान करने वाला रहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 3 =