Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश में ईंधन आपूर्ति पर सरकार का स्पष्ट संदेश: “कोई कमी नहीं, अफवाहों पर भरोसा न करें”
उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में ईंधन आपूर्ति पर सरकार का स्पष्ट संदेश: “कोई कमी नहीं, अफवाहों पर भरोसा न करें”

Share
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त होने का दावा प्रदेश सरकार ने किया है। सरकार ने साफ‑साफ कहा है कि राज्य में ईंधन और गैस की कमी की कोई स्थिति नहीं है और वितरण तंत्र पूरी तरह संचालित है।

सरकार के अनुसार, राज्य में कुल 4,143 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स सक्रिय हैं, जो लगभग 4.85 करोड़ उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। यह पूरी व्यवस्था 36 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट्स के माध्यम से संचालित होती है, जहां से नियमित रूप से सिलेंडर सप्लाई जारी है। सरकार का कहना है कि वितरण तंत्र पूरी तरह संतुलित है और किसी स्तर पर बाधा नहीं है।

गैस और ईंधन‑संकट को लेकर चल रही अफवाहों और घबराहट को देखते हुए सरकार ने आम जनता से अपील की है कि

  • अनावश्यक बुकिंग या ज्यादा मात्रा में भंडारण से बचा जाए,

  • घबराकर अतिरिक्त खरीदारी न की जाए,
    ताकि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रह सके और वास्तविक दैनिक उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई मिलती रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + twenty =

Recent Comments

No comments to show.