Home लखनऊ LPG की काला बाजारी पर योगी सख्त
लखनऊ

LPG की काला बाजारी पर योगी सख्त

Share
LPG की काला बाजारी पर योगी सख्त
Share

लखनऊ। प्रदेश में रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को फिर स्पष्ट किया कि प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य है और किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, कालाबाजारी और जमाखोरी पर तत्काल एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रत्येक जिले में चौबीस घंटे सातों दिन निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बैठक कर प्रदेश में रसोई गैस की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि एलपीजी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट की स्थिति न बनने दी जाए। आमजन को समय-समय पर सही व तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =

Related Articles

आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की दो दिन के लिए लखनऊ में

आठवें केंद्रीय वेतन आयोग की दो दिन के लिए लखनऊ में

15 की मौत दौरा रद्द कर लौटे सीएम योगी

15 की मौत दौरा रद्द कर लौटे सीएम योगी

भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान

भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आठ ने ली शपथ

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आठ ने ली शपथ