Home उत्तर प्रदेश बरेली में मंदिर सेवादार ने लगाई फांसी, 32 मिनट के वीडियो में प्रेमिका-पुलिस पर गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेशबरेली

बरेली में मंदिर सेवादार ने लगाई फांसी, 32 मिनट के वीडियो में प्रेमिका-पुलिस पर गंभीर आरोप

Share
फाइल फोटो
Share

‘पैसा लेकर झूठी शिकायत, घरवालों ने पीटा’—यूट्यूब पर सुसाइड से पहले अपलोड किया वीडियो

बरेली। कैंट के धोपेश्वर नाथ मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने 32 मिनट 34 सेकंड का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया, जिसमें प्रेमिका के परिजनों, अपने परिवार व पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

वीडियो में विजय ने कहा—‘मैं आज-कल सुसाइड कर लूंगा। रातों को सो नहीं पाता। लड़की व घरवालों ने परेशान किया। पुलिस ने पैसे लेकर झूठी शिकायत दर्ज की।’ दो साल पहले मंदिर में प्रेमिका से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। महाशिवरात्रि से अनबन हुई, फिर ब्रेकअप।

विजय ने एसएसपी को वीडियो भेजने की बात कही—‘मुझे इंसाफ मिले।’ पुलिस जांच में जुटी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 13 =