Home देहरादून ऋषिकेश में एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, मनीराम मार्ग का बहुमंजिला भवन सील
देहरादून

ऋषिकेश में एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, मनीराम मार्ग का बहुमंजिला भवन सील

Share
Share

ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माणों पर सख्ती बरतते हुए मनीराम मार्ग गली नंबर-10 स्थित एक बहुमंजिला भवन को सील कर दिया। शिकायत पर पहुंची टीम ने पाया कि सरला अग्रवाल व रेनू गोयल द्वारा बनवाया जा रहा भवन बिना स्वीकृत मानचित्र के था।

निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि निर्माण स्वीकृति के बिना व मानकों के विपरीत चल रहा था। सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता पूनम सकलानी व अमित भारद्वाज, सुपरवाइजर व पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर सीलिंग कर निर्माण रोका। अधिकारियों का कहना है कि अनियोजित भवन शहरी ढांचे व सुरक्षा को खतरे में डालते हैं।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—प्रदेश में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं। सुनियोजित विकास व भवन नियमों का पालन अनिवार्य। उल्लंघन पर ध्वस्तीकरण भी संभव।

सचिव मोहन सिंह बर्निया ने चेताया—नियमित निरीक्षण जारी। निर्माण पूर्व अनुमति लें, अन्यथा कठोर कार्रवाई। प्राधिकरण ने सभी से नियम पालन की अपील की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 14 =