Home Uncategorized बारात निकलने से पहले दुल्हन ने किया ऐसा कांड, दूल्हे के उड़ गए होश – सपनों की शादी बनी तमाशा
Uncategorized

बारात निकलने से पहले दुल्हन ने किया ऐसा कांड, दूल्हे के उड़ गए होश – सपनों की शादी बनी तमाशा

Share
Share

उत्तर प्रदेश के मेरठ खरखौदा क्षेत्र के धनोटा गांवमें शादी से पहले दुल्हन के परिवार समेत गायब हो जाने से दूल्हे के अरमानों पर पानी फिर गया। यह घटना बारात जाने से एक दिन पहले की है। दूल्हे पक्ष ने दो बिचौलियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।मेरठ। खरखौदा क्षेत्र के धनोटा गांव निवासी युवक का रिश्ता कंकरखेड़ा के कवि नगर निवासी एक युवती से तय हुआ था। 30 अप्रैल को बारात जानी थी। बारात जाने से एक दिन पूर्व दुल्हन परिवार समेत गायब हो गई। दूल्हे पक्ष के लोगों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के धनोटा गांव निवासी एक युवक का रिश्ता कंकरखेड़ा के कवि नगर निवासी एक युवती से कराया गया, जिसमें दो लोग बिचौलिया थे। शादी 30 अप्रैल की तय की गई थी।
दूल्हे पक्ष ने शादी की तैयारी करते हुए निमंत्रण पत्र वितरित कर दिए। 29 अप्रैल को दूल्हे पक्ष को जानकारी मिली कि जिस लड़की से रिश्ता तय किया गया है, उसके मकान पर ताला लगा हुआ है।ग्रामीणों ने बिचौली कर रहे दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर धीरज सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 4 =