Home Up मेरठ में बादलों की आवाजाही जारी, बारिश का इंतजार बना, वैज्ञानिकों ने जताई मंगलवार को राहत की उम्मीद
Up

मेरठ में बादलों की आवाजाही जारी, बारिश का इंतजार बना, वैज्ञानिकों ने जताई मंगलवार को राहत की उम्मीद

Share
Share

मेरठ में पिछले दो दिनों से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश न होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और सोमवार सुबह से भी मौसम कुछ ऐसा ही बना हुआ है। बादल तो हैं, मगर बरसने का नाम नहीं ले रहे। दिनभर गर्मी और चिपचिपी हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।

शहर में पिछले कुछ दिनों से बारिश की हल्की उम्मीद बनी हुई है, मगर अब तक आसमान से बूंदें नहीं गिरीं। जबकि आसपास के जिलों में एक-दो बार अच्छी बारिश हो चुकी है। मेरठ में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। कभी बादल, कभी धूप, और बढ़ती उमस ने गर्मी को और झुलसाने वाला बना दिया है।

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम का कहना है कि मानसून की चाल धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक 15 से 20 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। इस सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश के बाद ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल शहरवासी आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं, उम्मीद है कि मंगलवार को मौसम मेहरबान होगा और सूखी धरती को राहत मिलेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − 5 =