Home Uncategorized 96 घंटे का मेघसंकट: यूपी के 30+ जिलों में भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
UncategorizedUp

96 घंटे का मेघसंकट: यूपी के 30+ जिलों में भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Share
Share

उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन पश्चिमी यूपी के कई जिलों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में अभी तक अपेक्षित बारिश नहीं हुई है। बीते दो दिनों से नोएडा-एनसीआर क्षेत्र में तेज गर्मी और उमस ने लोगों को फिर से परेशान किया है। हालांकि अब मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि आने वाले 96 घंटों में यानी 22 जून से 25 जून तक यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 22 और 23 जून के लिए पश्चिम यूपी के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दे कि नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, संभल, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, आगरा, इटावा आदि शामिल इन क्षेत्रों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इसी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों – प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, फतेहपुर, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़ आदि में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

लखनऊ के मौसम को लेकर विशेष रूप से मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों तक लगातार तेज बारिश हो सकती है। राजधानी में दिन-प्रतिदिन बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने साफ कहा है कि इस दौरान लोग जर्जर इमारतों से दूर रहें, बिजली की गड़गड़ाहट और आंधी के समय घरों से बाहर न निकलें। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे सतर्क रहें और मौसम से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 9 =