Home Up पार्षद गगनदीप गौतम की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द के बावजूद खुद चलाकर पहुंचे थे अस्पताल
Up

पार्षद गगनदीप गौतम की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द के बावजूद खुद चलाकर पहुंचे थे अस्पताल

Share
Share
Dharmendra Bhardwaj on X: "मेरठ नगर निगम के वार्ड नम्बर- 67 के पार्षद श्री गगनदीप  गौतम जी के हृदयाघात के कारण हुए निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। मेरी ...

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वार्ड-67 कैलाशपुरी शास्त्रीनगर के पार्षद गगनदीप गौतम (42) का बृहस्पतिवार को हार्टअटैक से निधन हो गया। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि सीने में तेज दर्द होने के बावजूद वे स्कूटी चलाकर खुद अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में पहुंचने के कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

गगनदीप गौतम ने पहले निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भाजपा प्रत्याशी मीनल गौतम को हराकर पार्षद बने थे। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। उनकी असमय मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पार्षद की मौत से पत्नी रीनू, पांच साल की बेटी युविका और तीन साल के बेटे धनुष का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही उन्हें सीने में हल्का दर्द हुआ था, जिसके लिए उन्होंने मेडिकल स्टोर से दवाई ली थी। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत भी थी।

बृहस्पतिवार सुबह जब दर्द असहनीय हो गया, तो उन्होंने दोस्तों को बुलाया और स्कूटी से खुद गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। जांच में उनका बीपी 200 से ऊपर निकला। ईसीजी जांच में हार्ट की गंभीर समस्या सामने आई और डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी। उन्हें तत्काल दूसरे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

इस खबर के फैलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सांसद अरुण गोविल, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया समेत कई नेता मौके पर पहुंचे। दोपहर 1:30 बजे सूरजकुंड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। नगर निगम कार्यालय में पार्षद की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 15 =