Home Up फतेहपुर में यासिन ने भगवान श्रीराम पर की अभद्र टिप्पणी, पत्नी नगमा के समझाने पर मंदिर जाकर मांगी माफी
Up

फतेहपुर में यासिन ने भगवान श्रीराम पर की अभद्र टिप्पणी, पत्नी नगमा के समझाने पर मंदिर जाकर मांगी माफी

Share
Share

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक विवादित मामला सामने आया है, जिसमें यासिन नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। यह टिप्पणी वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और हिंदू संगठनों, खासकर बजरंग दल, में भारी आक्रोश पैदा हो गया।

जानकारी के अनुसार, यासिन फतेहपुर की कोतवाली थाना क्षेत्र के अहमदगंज इलाके में अपनी पत्नी नगमा के साथ रहता है। जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को उसकी टिप्पणी की जानकारी मिली तो वे यासिन के घर पहुंचे और उसे समझाया कि वह मंदिर जाकर अपने किए पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
शुरुआत में यासिन ने मंदिर जाकर माफी मांगने से इंकार कर दिया, जिससे मौके पर बहस और हल्की मारपीट की स्थिति बन गई। इसी बीच यासिन की पत्नी नगमा ने स्थिति को संभाला और अपने पति को समझाया। नगमा के कहने पर यासिन मंदिर गया, माथे पर तिलक लगाया गया और उसने हाथ जोड़कर भगवान श्रीराम से माफी मांगी। उसने यह भी कहा कि भविष्य में वह इस तरह की हरकत कभी नहीं करेगा।घटना के दौरान यासिन की पत्नी लगातार उसके साथ रही। यासिन ने यह स्वीकार किया कि उसने अपनी मर्जी से यह आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया कि मामला सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × one =