Home Up मेरठ: शराब समझकर तेजाब पी गया युवक, तड़प-तड़पकर हुई मौत
Up

मेरठ: शराब समझकर तेजाब पी गया युवक, तड़प-तड़पकर हुई मौत

Share
Share

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित जटौली गांव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 43 वर्षीय युवक पिंटू ने घर में रखी तेजाब की बोतल को शराब समझकर पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान शनिवार शाम को उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, पिंटू का अपनी पत्नी से आठ साल पहले तलाक हो गया था, जिसके बाद से वह नशे का आदी हो गया था। वह एक लैब में काम करता था। शनिवार को पिंटू शराब के नशे में घर लौटा और कथित तौर पर शराब समझकर तेजाब को गिलास में डालकर एक सांस में पी गया।
दोपहर को उसकी बहन अंजू घर पहुंची तो देखा कि पिंटू तड़प रहा है। शोर मचने पर ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए। सभी ने मिलकर उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

मौके से तेजाब की खाली बोतल और गिलास बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 8 =