Home Up डेरी से शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: प्रेमी-प्रेमिका ने खाया ज़हर, दोनों की मौत
Up

डेरी से शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: प्रेमी-प्रेमिका ने खाया ज़हर, दोनों की मौत

Share
Share

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के रठौरा खुर्द गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डेरी संचालक और गांव की एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते ज़हर खा लिया। इलाज के दौरान युवक की पहले मौत हो गई, जबकि युवती ने भी अगली सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस एकतरफा प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है।

आपको बता दे कि 30 वर्षीय सचिन कुमार, जो गांव में दूध की डेरी चालक का प्रेम संबंध गांव की 18 वर्षीय युवती से चल रहा था। यह रिश्ता डेरी पर दूध लेने आने के दौरान शुरू हुआ और फिर धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। दोनों अक्सर मिलने लगे और फोन पर बातचीत भी करने लगे। लेकिन जब इस रिश्ते की जानकारी युवती के परिवार को हुई, तो उन्होंने सख्ती से इसका विरोध किया और दोनों के मिलने पर रोक लगा दी।

बताया जा रहा है कि विरोध और सामाजिक दबाव से परेशान होकर शुक्रवार शाम दोनों ने ज़हर खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सचिन की मौत शनिवार शाम हो गई, लेकिन उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, युवती की मां ने आरोप लगाया है कि सचिन ने उसकी बेटी को जबरन ज़हर खिलाया।

युवती का इलाज मेरठ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां रविवार सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। खास बात यह रही कि अस्पताल ने भी युवक की मृत्यु की सूचना पुलिस को नहीं दी, जिसके कारण बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह प्रेम कहानी जो डेरी से शुरू हुई थी, सामाजिक दबाव और विरोध के चलते एक साल में ही मौत की दहलीज पर पहुंच गई। गांव में इस घटना को लेकर शोक और सनसनी का माहौल है।

अब पुलिस अस्पताल को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है कि आखिर उन्होंने सचिन की मौत की सूचना क्यों नहीं दी। युवती की मां की तहरीर के आधार पर मामले में जबरन ज़हर देने की जांच भी शुरू हो गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 4 =