Home Up लखनऊ में लव मैरिज के बाद खून से रंगा रिश्ता, साले ने दोस्तों संग मिलकर किया जीजा का कत्ल
Up

लखनऊ में लव मैरिज के बाद खून से रंगा रिश्ता, साले ने दोस्तों संग मिलकर किया जीजा का कत्ल

Share
Share
लव मैरिज से खफा भाई ने बहन और जीजा को बुलाया पार्क, फिर गोलियों से भूना -  Haryana couple murder case Police arrest woman brother and cousin - AajTak

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बहन की प्रेम विवाह से नाराज होकर अपने ही जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय राहुल साहू के रूप में हुई है, जिसने लगभग एक साल पहले मंजू नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। मंजू के भाई गुलशन यादव को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और वह तभी से नाराज चल रहा था।

8 जून को राहुल ई-रिक्शा लेकर घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। जब तीन दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो मां ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि राहुल को आखिरी बार गुलशन और उसके तीन दोस्तों—सूरज रावत, सूरज गुप्ता और लवकुश यादव—के साथ देखा गया था। कड़ी पूछताछ में दो आरोपियों ने कबूल कर लिया कि उन्होंने राहुल की पहले पिटाई की, फिर गला घोंटकर हत्या की और शव को सरोजनीनगर के जंगल में दफना दिया।

पुलिस ने गड्ढे से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल चारों आरोपी हिरासत में हैं और हत्या की असल वजह की पड़ताल जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 1 =