Home Up उधारी के ढाई लाख रुपये मांगना पड़ा महंगा, मेरठ में रिटायर्ड बाबू की हत्या, शव रजबाहे के पास मिला
Up

उधारी के ढाई लाख रुपये मांगना पड़ा महंगा, मेरठ में रिटायर्ड बाबू की हत्या, शव रजबाहे के पास मिला

Share
Share

उत्तर प्रदेश के मेरठ गंगानगर क्षेत्र में यूपी रोडवेज से रिटायर्ड मूलचंद त्यागी (67) की हत्या कर दी गई। वह अपने घर के बाहर परचून की दुकान चलाते थे। परिजनों का आरोप है कि पास ही रहने वाले युवक आजाद को उन्होंने ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। काफी समय से वह पैसे वापस मांग रहे थे, लेकिन आरोपी टालमटोल कर रहा था।

आपको बता दे कि मंगलवार शाम आजाद दुकान पर आया और हिसाब-किताब के बहाने मूलचंद को बाइक पर अपने साथ ले गया। इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे। परिवार ने रातभर उन्हें ढूंढ़ा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रात 11 बजे डायल 112 पर सूचना दी गई। जिसके बाद बुधवार दोपहर एनएच-34 पर सिखेड़ा रजबाहे के पास मूलचंद का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 11 =