Home Up फरीदाबाद टीम ने मेरठ में नकली कीटनाशक फैक्ट्री पर मारा छापा, लाखों की दवा बरामद
Up

फरीदाबाद टीम ने मेरठ में नकली कीटनाशक फैक्ट्री पर मारा छापा, लाखों की दवा बरामद

Share
Share

मेरठ के हनुमान कुंज इलाके में फरीदाबाद से आई एक टीम ने नकली कीटनाशक दवा की फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान करीब 4 लाख रुपये की नकली दवा और खाली शीशियां बरामद की गईं। छापेमारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी की निगरानी में की गई।

टीम को सूचना मिली थी कि इस मकान में नकली दवा बनाई और बेची जा रही है। सोमवार को जब टीम मौके पर पहुंची, तो मकान बंद मिला। टीम ने मकान पर सील लगाई और फिर मंगलवार को डीएम से अनुमति लेकर ताला तोड़कर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान मकान के अंदर से बड़ी मात्रा में नकली कीटनाशक दवा, खाली बोतलें, रैपर और पैकिंग का सामान बरामद हुआ। कुछ शीशियां मकान की छत पर भी बिखरी हुई थीं।

टीम ने सारा सामान सील करके पुलिस के हवाले कर दिया और मकान को फिर से बंद कर चाबी पुलिस को सौंप दी। कंकरखेड़ा थाने में केस दर्ज कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 1 =