Home Up फेसबुक पर ‘अमाया चौधरी’ बन कर दोस्ती, फिर 12.28 लाख की साइबर ठगी, मेरठ का युवक हनीट्रैप में फंसा
Up

फेसबुक पर ‘अमाया चौधरी’ बन कर दोस्ती, फिर 12.28 लाख की साइबर ठगी, मेरठ का युवक हनीट्रैप में फंसा

Share
Share

उत्तर प्रदेश, मेरठ में फेसबुक पर एक महिला द्वारा दोस्ती कर मेरठ के एक युवक को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। गांव पांचली खुर्द निवासी राजीव कुमार शर्मा से महिला ने शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 12.28 लाख रुपये ठग लिए। मामला अब साइबर क्राइम थाना पहुंच चुका है।

फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, व्हाट्सएप तक बढ़ा रिश्ता

राजीव शर्मा ने बताया कि 28 मार्च 2025 को उनके फेसबुक अकाउंट पर ‘अमाया चौधरी’ नाम की महिला से संदेश आया। कुछ दिनों की बातचीत के बाद वह व्हाट्सएप पर भी बातचीत करने लगे। महिला ने खुद को एक सफल निवेश सलाहकार बताया और “फिनाल्टो ग्लोबल” नामक एप के जरिए शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट करने को कहा।

मुनाफे का सपना और 12.28 लाख की चपत

राजीव ने महिला के कहने पर कई बैंक खातों में अलग-अलग तारीखों पर RTGS और UPI के माध्यम से कुल 12.28 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। एप के वॉलेट में उन्हें मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो 25 लाख रुपये टैक्स मांगा गया।

शक हुआ तो मिली धमकी

जब राजीव ने महिला से इस बारे में पूछा, तो उसने कहा कि टैक्स दिए बिना पैसा नहीं निकलेगा। साथ ही धमकी दी कि यदि टैक्स नहीं दिया गया तो उन्हें इनकम टैक्स और ईडी के मुकदमों में फंसा दिया जाएगा।

एफआईआर दर्ज, जांच जारी

एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =