Home Up मेरठ में बढ़ेंगे सर्किल रेट: डीएम ने नई दरें प्रकाशित करने के दिए निर्देश
Up

मेरठ में बढ़ेंगे सर्किल रेट: डीएम ने नई दरें प्रकाशित करने के दिए निर्देश

Share
Share

मेरठ: जनपद में वर्ष 2022 के बाद पहली बार संपत्तियों के सर्किल रेट बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने बुधवार शाम को निबंधन अधिकारियों को प्रस्तावित नए सर्किल रेट की सूची का प्रकाशन करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत गुरुवार से प्रस्तावित रेट जारी किए जाएंगे, जिस पर आम जनता अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेगी।

आपको बता दे कि सर्किल रेट में यह बदलाव 2022 के बाद पहली बार किया जा रहा है। इससे पहले 2016 से लेकर 2022 तक किसी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई थी, क्योंकि उस दौरान जिले में कई भूमि अधिग्रहण परियोजनाएं चल रही थीं।

मुख्य सचिव द्वारा हाल ही में उन जिलों में सर्किल रेट बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे, जहां पिछले साल तक कोई संशोधन नहीं हुआ था। उसी क्रम में मेरठ के डीएम ने पूरे जिले में संपत्तियों के बाज़ारी रेट का सर्वे करवाकर नए सर्किल रेट तय करने का आदेश दिया था। प्रस्ताव तैयार करने में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) और सहायक महानिरीक्षक निबंधन नवीन कुमार एस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभिन्न विभागों के साथ बैठक के बाद नए रेट का ड्राफ्ट तैयार किया गया, जिसे अब सार्वजनिक किया जाएगा।

डीएम के निर्देश पर गुरुवार को प्रस्तावित सर्किल रेट का प्रकाशन होगा, और शुक्रवार से आम लोग अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकेंगे। इन आपत्तियों की उचित सुनवाई कर निर्णय लिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 6 =