Home Up मेरठ में साइबर ब्लैकमेलिंग: इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल, पिता को धमकियां और पैसों की मांग
Up

मेरठ में साइबर ब्लैकमेलिंग: इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल, पिता को धमकियां और पैसों की मांग

Share
Share

मेरठ, श्यामनगर: सोशल मीडिया पर निजी तस्वीरें वायरल कर एक युवती और उसके परिवार की जिंदगी को तहस-नहस कर देने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने न केवल युवती के फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किए, बल्कि अब पीड़ित परिवार से 5 लाख रुपये की मांग कर रहा है। पैसे न देने पर फोटो को एडिट कर दोबारा वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

पीड़ित युवती अहमदनगर की रहने वाली है, जिसकी शादी तय हो चुकी थी। लेकिन जैसे ही इंस्टाग्राम पर उसकी तस्वीरें वायरल हुईं, उसका रिश्ता टूट गया और शादी की तैयारियों पर विराम लग गया। आरोप है कि यह हरकत काशिफ नामक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते की।

जब युवती के पिता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और उल्टा पिता के खिलाफ ही पुलिस केस दर्ज करवा दिया। परिजन थानों और चौकियों के चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार गुरुवार को पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने शिकायत पत्र के साथ वायरल हुई तस्वीरें भी प्रस्तुत कीं।

आपको बता दे कि अब स्थिति और भी गंभीर हो गई है, क्योंकि आरोपी लगातार फोन कर 5 लाख रुपये की मांग कर रहा है और कह रहा है कि यदि रकम नहीं दी गई तो युवती की फोटो को एडिट करके फिर से सोशल मीडिया पर डाल देगा। साथ ही, परिवार को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। एसएसपी ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + two =