Home Delhi लुटियन जोन में अलर्ट भारी पुलिस फोर्स
Delhi

लुटियन जोन में अलर्ट भारी पुलिस फोर्स

लुटियन जोन में अलर्ट भारी पुलिस फोर्स

Share
लुटियन जोन में अलर्ट भारी पुलिस फोर्स
Share

 CJP और अन्य छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शनों की अगली कड़ी

नई दिल्ली। सीजेपी के प्रदर्शन के चलते राजधानी के लुटियन जोन इलाके में सुरक्षा कारणों के चलते भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी। सुरक्षा बलों की सख्ती के कारण आज लुटियंस दिल्ली के इन रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम और सुरक्षा घेरा देखा गया। पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि किसी भी कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह नया मार्च पिछले दिनों से चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अन्य छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शनों की अगली कड़ी है। हाल ही में हुए इन प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच भी काफी मुस्तैद है और जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने, बैरिकेडिंग तोड़ने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने के मामले में कई CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच द्वारा नोटिस भी जारी किए गए हैं, जिसकी जांच जारी है।

लोगों को रोकने का प्रयास

बंगला साहिब, जंतर-मंतर और अशोका रोड जाने वाले रास्तों पर दिल्ली पुलिस और सेंट्रल सिक्योरिटी फोर्सेस की भारी तैनाती की गई है ताकि प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। नई दिल्ली के पूरे क्षेत्र में धारा 163 (पहले की धारा 144) लागू है, जिसके तहत बिना अनुमति भीड़ इकट्ठा करने या अनधिकृत जुलूस निकालने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

नया मार्च

यह नया मार्च पिछले दिनों से चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अन्य छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शनों की अगली कड़ी है। हाल ही में हुए इन प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच भी काफी मुस्तैद है और जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने, बैरिकेडिंग तोड़ने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने के मामले में कई CJP नेताओं को क्राइम ब्रांच द्वारा नोटिस भी जारी किए गए हैं, जिसकी जांच जारी है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − eighteen =

Related Articles

वित्त मंत्री के पति अर्थशास्त्री डॉ. प्रभाकर भी ज्ञानेश के खिलाफ

वित्त मंत्री के पति अर्थशास्त्री डॉ. प्रभाकर भी ज्ञानेश के खिलाफ

चौतरफा घिरी है मोदी सरकार

चौतरफा घिरी है मोदी सरकार

सुप्रीमकोर्ट के दो जजों की धरने पर बैठने की चेतावनी

अंकिता भंडारी हत्याकांड के जख्म फिर हरे

अंकिता भंडारी हत्याकांड के जख्म फिर हरे