मेरठ। आवास विकास परिषद प्रशासन के सामने संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन चलाने वाले सरेंडर कतई नहीं करेंगे। उन्होंने साफ कर दिया है कि अपने आशियाने और कारोबार बचाने के लिए आरपार की जंग लड़ी जाएगी। जब उनके कारोबार ही छीन लिए जाएंगे आशियाना छिन लिया जाएगा तो उनका वजूद भी क्या रह जाएगा। इसी वजूद को बचाने के लिए अब आरपार की लड़ाई होगी लेकिन यह सब शांति पूर्ण तरीके से होगा।
बैठकों को सिलसिला
इस मामले को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे राहुल मलिक ने बताया कि संयुक्त मेरठ बचाओ आंदोलन के तहत आगामी 15 सितंबर को शाम 7:00 बजे मंसा देवी मंदिर में आयोजित होने वाले जागृति व्याख्यान एवं आरती कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्थानों पर महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। सबसे पहले के-ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता रविंदर गुर्जर ने की। बैठक में जय भगवान जी (अध्यक्ष), रविंदर मंजुल, महीपाल भड़ाना, हेम सिंह मोरल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं आंदोलन से जुड़े साथी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जागृति वार्ड में विजयराघव जी के कार्यालय पर भी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परवीन शर्मा, सेक्टर-2 जागृति वार्ड के अध्यक्ष, अनिल अग्रवाल, दुष्यंत शर्मा, रूपेश राघव सहित जागृति वार्ड के अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। दोनों बैठकों में आगामी 15 सितंबर, शाम 7:00 बजे मंसा देवी मंदिर में होने वाले जागृति व्याख्यान एवं आरती कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित व्यापारियों ने अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों, क्षेत्रवासियों एवं प्रभावित परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
लोकतांत्रित तरीके पर बल
बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी और क्षेत्रवासी एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं अपने घर-व्यापार की रक्षा के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे।सभी व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे 15 सितंबर को शाम 7:00 बजे मंसा देवी मंदिर पहुंचकर आरती एवं जागृति व्याख्यान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे।
Leave a comment