Home Uncategorized दिल्ली में दर्दनाक आग हादसा 22 की मौत
Uncategorized

दिल्ली में दर्दनाक आग हादसा 22 की मौत

दिल्ली में दर्दनाक आग हादसा 22 की मौत

Share
दिल्ली में दर्दनाक आग हादसा 22 की मौत
Share
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर इलाके में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में हुए भयंकर आग हादसे में मरने वालों की संख्या 22 हो गयी है। करीब पचास लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। ज्यादातर की हालत नाजुक है। हादसे पर पीएमओ व दिल्ली सरकार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मरने वालों की जान की कीमत दो लाख रुपए लगाई गई है। घायल को पचास-पचास हजार मिलेंगे। हादसा आज सुबह करीब आठ बजे हुआ। इस इस इलाके में तारों का जाल बिछा है, जिसमें शार्ट सर्किट से शायद आग लगी है। पड़ोस में होटल है जहां 20 से 25 कमरे हैं। पास में सामने मैक्स हॉस्पिटल है, हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के तिमारदार यहां ठइरते हैं। बताया गया है कि “शॉर्ट सर्किट से पहले किचन में आग लगी जो ऊपर की मंजिलों पर फैली। समाने रजाई वाले की दुकान है, उसने अपनी सारी रजाईयां बिछा दीं, जिस पर लोग कूद कर बाहर निकले हैं। इसमें 99 प्रतिशत लोग विदेशी हैं आग हादसा सुबह बजे हुआ, जबकि लोगों ने बताया कि फायर टेंटर करीब एक घंटे से अधिक की देरी पर पहुंचे। दमकल अधिकारियों ने बताया कि “फ़ायर विभाग को सुबह 8:50 बजे कॉल आई थी, शुरुआत में सात फ़ायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे. और गाड़ियां भी रास्ते में थीं, लेकिन बाद में ज़रूरत के मुताबिक सभी यूनिट मौके पर पहुंच गईं। इमारत से 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। ” जिस बिल्डिंग में हादसा हआ वह बहुमंज़िला इमारत है। इसमें एक बेसमेंट, भूतल और उसके ऊपर पांच मंज़िलें हैं। यह इमारत केवल आवासीय परिसर के रूप में इस्तेमाल नहीं हो रही थी। ऐसा लगता है कि यहां ठहरे अधिकांश लोग उन मरीज़ों के परिजन या परिचित थे, जिनका इलाज सड़क के ठीक सामने स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा था। ” इमारत को पूरी तरह खाली करा दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।”

पीएमओ ने जताया दुख

पीएमओ ने लिखा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से हुई मौतें दुखद हैं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं.” दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा “मालवीय नगर में हुई भीषण आग की घटना में लोगों की दुखद मौत से मैं दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फ़ायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, कैट्स एंबुलेंस सेवा और आपातकालीन एजेंसियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।”
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =

Related Articles

डा. अजीत मेडिकल के नए सीएमएस

डा. अजीत मेडिकल के नए सीएमएस

अमेरिका पर भरोसा करने में हिचक रहा ईरान

अमेरिका पर भरोसा करने में हिचक रहा ईरान

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगरायुक्त सख्त

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगरायुक्त सख्त

भाजपा ने किया MLC चुनाव के प्रत्याशियों का एलान

भाजपा ने किया MLC चुनाव के प्रत्याशियों का एलान