नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर इलाके में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में हुए भयंकर आग हादसे में मरने वालों की संख्या 22 हो गयी है। करीब पचास लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। ज्यादातर की हालत नाजुक है। हादसे पर पीएमओ व दिल्ली सरकार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मरने वालों की जान की कीमत दो लाख रुपए लगाई गई है। घायल को पचास-पचास हजार मिलेंगे। हादसा आज सुबह करीब आठ बजे हुआ। इस इस इलाके में तारों का जाल बिछा है, जिसमें शार्ट सर्किट से शायद आग लगी है। पड़ोस में होटल है जहां 20 से 25 कमरे हैं। पास में सामने मैक्स हॉस्पिटल है, हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के तिमारदार यहां ठइरते हैं। बताया गया है कि “शॉर्ट सर्किट से पहले किचन में आग लगी जो ऊपर की मंजिलों पर फैली। समाने रजाई वाले की दुकान है, उसने अपनी सारी रजाईयां बिछा दीं, जिस पर लोग कूद कर बाहर निकले हैं। इसमें 99 प्रतिशत लोग विदेशी हैं
आग हादसा सुबह बजे हुआ, जबकि लोगों ने बताया कि फायर टेंटर करीब एक घंटे से अधिक की देरी पर पहुंचे। दमकल अधिकारियों ने बताया कि “फ़ायर विभाग को सुबह 8:50 बजे कॉल आई थी, शुरुआत में सात फ़ायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे. और गाड़ियां भी रास्ते में थीं, लेकिन बाद में ज़रूरत के मुताबिक सभी यूनिट मौके पर पहुंच गईं। इमारत से 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। ” जिस बिल्डिंग में हादसा हआ वह बहुमंज़िला इमारत है। इसमें एक बेसमेंट, भूतल और उसके ऊपर पांच मंज़िलें हैं। यह इमारत केवल आवासीय परिसर के रूप में इस्तेमाल नहीं हो रही थी। ऐसा लगता है कि यहां ठहरे अधिकांश लोग उन मरीज़ों के परिजन या परिचित थे, जिनका इलाज सड़क के ठीक सामने स्थित मैक्स अस्पताल में चल रहा था। ” इमारत को पूरी तरह खाली करा दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।”
Leave a comment