Home Uncategorized बारिश के नाम से अब लोगों को लगने लगा है डर
Uncategorized

बारिश के नाम से अब लोगों को लगने लगा है डर

बारिश के नाम से अब लोगों को लगने लगा है डर

Share
बारिश के नाम से अब लोगों को लगने लगा है डर
Share

शहर के ज्यादातर इलाकों में पानी भर, जलभराव के चलते रास्तों से निकलना भी हुआ दुश्वार, पॉश कालोनियां भी नहीं बच सकीं जलभराव से

मेरठ। झमाझम बारिश का पानी घरों व दुकानों में घुस जाने की वजह से अब लोगों को बारिश के नाम से डर लगने लगा है। कांवड़ यात्रा के दौरान शुरू हुई बारिश का सिलसिला अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते इस बार बारिश में उन इलाकों में भी पानी भर गया है जो इलाके आमतौर पर बारिश के मौसम में जलभराव से बचे रहते थे। तमाम पॉश इलाकों में आज और बीते कल हुई बारिश के चलते पानी भर गया। जबरदस्त जलभराव के चलते लोग मुसीबत में फंस गए।  दिल्ली राेड, बच्चा पार्क-बेगमपुल रोड, बच्चा पार्क-खैरनगर रोड, थापर नगर रोड, लालकुर्ती समेत विभिन्न सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। नाले उफनने से उसका पानी सड़कों से होता हुआ घरों में पहुंच गया। इस बार पाश कालोनियां भी इस संकट से अछूती नहीं रहीं। मवाना रोड रोड पर डिफेंस कालोनी,रक्षापुरम, मीनाक्षीपुरम, थापर नगर, दिल्ली रोड पर विश्व एन्क्लेव, शास्त्रीनगर में पानी भरा रहा। आज भी दिल्ली रोड पर बारिश के बाद जबरदस्त पानी भर गया। माधवपुरम में जहां कल हुई बारिश के पानी की अभी निकासी भी नहीं हो पायी थी, वहां भी भारी पानी भर गया। हालात यह हो गयी कि गलियों और रास्ताें में एक-एक फुट पानी भर जाने से लोगों को निकलना भी मुश्किल हो गया। बारिश के दौरान नाले नालियां और सीवर उफनने शुरू हो गए।  सड़कें और नाले का फर्क मिट गया। हालात ऐसे बने कि कई पाश कालोनियों में भी पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। सड़कों पर कई फीट तक पानी ठहरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। वाहन निकालने में भी समस्या हुई, इससे लोग कई घंटे तक कालोनी में कैद रहने को मजबूर रहे। केवल गली मोहल्लों में ही नहीं खैरनगर, गोला कुंआ और इस्लामाबाद तथा विकासपुरी इलाकों में तो रोड भी पानी में डूब गयीं। लोगों का कहना है अब बारिश नहीं होनी चाहिए हालांकि यदि मौसम के मिजाज की बात करें तो अभी भी भारी गर्मी और उमस है। इतनी ज्यादा बारिश होने के बाद भी उमस कम होने का नाम नहीं ले रही।

ये इलाके रहे सबसे ज्यादा बेहाल

लगातार हो रही बारिश की वजह से जिन इलाकों में ज्यादा जलभराव हो रहा है उनमें नीचा सद्दीकनगर यहां घरों में पानी भर गया। लोग घरों का पानी निकालते निकालते अब तंग आ चुके हैं। ऐसा ही हाल माधपुरम के तमाम मकानों का है। यहां तो पानी की हालत इतनी ज्यादा खराब है कि रास्तों से पैदल होकर गुजरने में भी लोग डरने लगे हैंं। कैंट के तोपखाना और रजबन इलाके में पानी भर गया। रजबन का फुटबाल मैदान पानी में डूबा है। जिन इलाकों में हालत बद से बदत्तर हो गयी है उनमें वेस्टर्न कचहरी रोड का इलाका भी शुमार हैं।उ यहां सीएम ग्रिड के तहत काम चल रहा है। लोग पहले से ही काफी परेशान हैं और रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी है। बच्चापार्क व खैरनगर सरीखे तमाम ऐसे इलाके हैं जहां बारिश का पानी भर गया है। सरकारी दफ्तर भी बारिश के पानी से नहीं बच सके। नगर निगम, मेरठ विकास प्राधिकरण और मेडिकल सरीखे तमाम ऐसे इलाके हैं जहां पानी भर जाने से लोग परेशान हैं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =

Related Articles

भाजपा की जिला कार्यकारिणी सूची से तय किसमें कितना है दम

भाजपा की जिला कार्यकारिणी सूची से तय किसमें कितना है दम

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में फायरिंग

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के कार्यक्रम में फायरिंग