Home मेरठ विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया
मेरठ

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया

Share
विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया
Share

सीसीएसयू के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुकेश विनायक खंडेकर बतौरमुख्य अतिथि

मेरठ। विश्व हिंदू परिषद, मेरठ महानगर की ओर से संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर अटल सभागार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच संचालन महानगर मंत्री पवन कश्यप ने किया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम का क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर, मुख्य अतिथि महानिर्वाणी अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी शिव प्रेमानंद महाराज, मेरठ प्रांत मंत्री राजकुमार, वाल्मीकि देश प्रेमी चंद्रशेखर आजाद तथा महानगर अध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन, डॉ. ममतेश गुप्ता (हार्ट स्पेस्लिस्ट) ने दीप प्रज्वलित कर धर्मो रक्षति रक्षितः और वसुधैव कुटुम्बकम् के उद्घोष के साथ शुभारंभ किया। आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति, सेवा एवं संगठन के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना तथा हिंदू समाज की संगठित शक्ति को मजबूत करने का संदेश देना है।

पौधा बना है वटवृक्ष

स्वागत और कार्यक्रम की भूमिका व्यक्त करते हुए महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी शिव प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आज हम सबके लिए गौरव का दिन है। 1964 में कृष्ण जन्माष्टमी को जिन पूज्य संतों ने विश्व हिंदू परिषद का बीज बोया था, आज वो वटवृक्ष बन चुका है और आज उसी की 62वीं वर्षगाँठ पर, मेरठ की इस पवित्र धरा पर, अटल सभागार में हम सब एकत्रित हैं। मैं विश्व हिंदू परिषद, मेरठ महानगर की ओर से आप सभी धर्मप्रेमी, समाजजन का हृदय से स्वागत करता हूं। तत्पश्चात, अपने सम्बोधन में मुकेश खंडेकर ने कहा कि”हिंदू समाज की संगठित शक्ति, राष्ट्र की शक्ति” और “एक है तो नेक हैं”। 1964 से पहले हिंदू समाज बिखरा था। उन्होंने 1947 में देश की आजादी से लेकर अब तक हिंदू समाज की स्थिति पर चर्चा की। संत अलग, संगठन अलग, जातियाँ अलग। इसी का फायदा लेकर देश में धर्मांतरण तेजी से हो रहा था। जब भारत में धर्मांतरण की समस्या बढ़ती हुई दिखाई दी तब मुंबई के सांदीपनि आश्रम में एक चिंतन हुआ – हिंदू को कैसे बचाएं? तब तय हुआ – हिंदू को जोड़ने के लिए संतों को आगे लाना होगा। और 29 अगस्त 1964 को विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई तब से विश्व हिंदू परिषद धर्म की रक्षा, समाज सेवा और बजरंग दल के माध्यम से सुरक्षा का भाव समाज में निहित किये हुए है। जब सब चुप थे, तब विश्व हिंदू परिषद ने राम जन्मभूमि आंदोलन का बीड़ा उठाया। 500 साल का संघर्ष और आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर ये विश्व हिंदू परिषद के 61 साल के तप का परिणाम है। आज 1 लाख से ज्यादा सेवा बस्तियों में एकल विद्यालय, छात्रावास, अस्पताल चल रहे हैं। आज भी हिंदू समाज इन सब समस्या से ग्रस्त है इसलिए आज भी विश्व हिंदू परिषद की जरूरत इस हिंदू समाज को है। जब जब हिन्दू समाज बिखरा तब- तब बजरंग दल ने हिंदू युवा से कहा – डरो मत, संगठित रहो। और आज मेरठ प्रांत में जब लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण की चुनौतियां हैं, तब विश्व हिंदू परिषद की आवश्यकता और बढ़ गई है।अंत में श्रोताओं का धन्यवाद करते हुए डॉ ममतेश गुप्ता ने कहा कि आज हम खांडेकर जी की उपस्थिति में संकल्प लें – मेरठ के हर प्रखंड में हम साप्ताहिक हनुमान चालीसा केंद्र और हर हिंदू परिवार तक पहुँच सुनिश्चित करेंगे।

ये रहे मौजूद

महानगर प्रचार प्रमुख आकाश प्रजापति ने बताया कि इस अवसर पर प्रांत सगंठन मंत्री अरूण पाञ्चजन्य, प्रांत कोषाध्यक्ष राजीव गर्ग , विभाग सामाजिक समरसता अवनीत बंसल, विभाग संयोजिका अंजली बंसल, महानगर सह मंत्री मनोज, अंकुर, महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा, सह संयोजक हरीश गोस्वामी, रिंकू ठाकुर, महानगर संयोजिका पायल, शिप्रा सैनी, कविता, अमित प्रजापति, नमन अग्रवाल, नरेंद्र बतजेवरा, अनिल अग्रवाल जी, विशाल धानक, आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 5 =

Related Articles

मस्जिद बुलडोजर पर उबाल, अतुल प्रधान डिटेन

मस्जिद बुलडोजर पर उबाल, अतुल प्रधान डिटेन

पहले बंदर घुसा और रैपिड में अब महिला से गाली गलौच

पहले बंदर घुसा और रैपिड में अब महिला से गाली गलौच

कार्रवाई के बजाए फोन कर रहे हैं अफसर

कार्रवाई के बजाए फोन कर रहे हैं अफसर

BJU अब गन्ना मूल्य के लिए आंदोलन

BJU अब गन्ना मूल्य के लिए आंदोलन