Home मेरठ सड़काें की हालत खराब मकानों दुकानों में भरा है पानी
मेरठ

सड़काें की हालत खराब मकानों दुकानों में भरा है पानी

सड़काें की हालत खराब मकानों दुकानों में भरा है पानी

Share
सड़काें की हालत खराब मकानों दुकानों में भरा है पानी
Share

झमाझम बारिश बनी मेरठ वालों के लिए भारी मुसीबत, महानगर के कई इलाकों में आने जाने का रास्ता बंद, गांव देहात का भी बुरा हाल

मेरठ। लगातार हो रही बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों का संबंध बाकि शहर से कट गया है। हालत बेहद खराब है। मकानों और दुकानों में बारिश का पानी भर गया है। नगर निगम के सामने वाले बाजार में लगभग सभी दुकानों में नाले का पानी भरा हुआ है। शहर के तमाम नाले नालियां भारी बारिश के बाद उफन रहे हैं। हालत इतनी ज्यादा गंभीर है कि कई इलाकों में अब लोगों बेहद कमी से आ जा रहे हैं। तमाम इलाकों में आज लोग घरों से निकले ही नहीं। बारिश के चलते हुए जलभराव की वजह से उन्होंने खुद को घरों में कैद कर लिया है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों की यदि बात करें तो ब्रह्ममपुरी, शारदा रोड, रेलवे रोड, जली कोठी, दिल्ली रोड, नगर निगम मुख्यालय, दिल्ली रोड स्पोर्ट कांप्लैक्स, लिसाड़ी रोड की तमाम कालोनियां, भगवतपुरा, विकासपुरी, इस्लामाबाद, तारापुरी, रशीदनगर, जाकिर कालेानी, गढ रोड शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड, गोला कुंआ आदि शहर की तमाम कालोनियां व इलाके बुरी तरह से प्रभावित हैं। बारिश की वजह से शहर की तमाम सड़कें गडढे में तब्दील हो गयी हैं। इसकी वजह से एक्सीडेंट हो रहे हैं। सड़कें इस लायक नहीं रह गयी है कि उनसे होकर चला जा सके। कैंट के कई इलाकों में सड़कों की दुर्दशा हो गयी है।

बीच रास्ते गाड़ियां बंद

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से पटरी से उतार दिया है। हालात इतने विकट हो चुके हैं कि सड़कें और गलियां किसी तालाब की तरह नजर आ रही हैं, और मजबूरी में लोगों को अपने ही घरों में कैद रहना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने उन दावों की पोल खोल दी है, जो मानसून से पहले जल निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाने के किए गए थे। बारिश की वजह से उठानी पड़ रही मुसीबत का यह दौर केवल आम बस्तियों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की कई नामी और पॉश कॉलोनियां भी इसकी चपेट में आ गई हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि सड़क और नाले के बीच का अंतर पूरी तरह से मिट चुका है। सड़कों पर कई-कई फीट तक पानी भर जाने के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहन बीच रास्ते में ही बंद होते नजर आए। कई इलाकों में तो वाहन चालकों को भयंकर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में जलभराव उनके लिए कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह हर साल की एक ऐसी कहानी बन चुकी है जिसका कोई स्थायी समाधान दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता। लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि जिन जनप्रतिनिधियों को उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए चुनकर भेजा था, उन्हें जनता के इस दर्द से कोई सरोकार नहीं है।

कारोबार हुआ ठप्प

भारी बारिश के चलते रास्तें पर पानी भर जाने की वजह से सबसे बुरी मार कारोबार पर पड़ रही है। शहर के प्रमुख बाजारों जैसे दिल्ली रोड, बच्चा पार्क-बेगमपुल रोड, खैरनगर रोड, थापर नगर और लालकुर्ती के दुकानदारों का कहना है कि जलभराव के कारण ग्राहक बाजारों का रुख ही नहीं कर रहे हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है जिससे कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है। सदर, आबूलेन, बोम्बे बाजार, शारदा रोड, शहर व सदर सराफा बाजार, सदर गंज बाजार, शहर कबाड़ी बाजार व दाल मंड़ी, बैली बाजार, खैरनगर सरीखे शहर के प्रमुख पुराने बाजारों में दुकानदार दिन भर ग्राहकों का इंतजार करते रहे, लेकिन ग्राहक नहीं फटका। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में पानी भर जाने के बाद ग्राहक आने से कतराते हैं।

वर्जन

नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि नालों की सफाई के लिए सौ कर्मचारियों का नाला गैग बनाया गया है। इस साल भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से ज्यादा असुविधा हो रही है, लेकिन पानी देर तक कहीं भी नहीं रूक रहा है। इस साल मेरठ में क्षमता से अधिक बारिश हो रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह फिल्ड में उतर कर खुद भी जायजा ले रहे है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − one =

Related Articles

बैंक खाते में रिश्वत की रकम, जांच के आदेश

बैंक खाते में रिश्वत की रकम, जांच के आदेश

चिराग पासवान के एलान के बाद संगठन एक्टिव

चिराग पासवान के एलान के बाद संगठन एक्टिव

बेटियां फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान

बेटियां फाउंडेशन ने किया शिक्षकों का सम्मान

नंद को आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

नंद को आनंद भयो जय कन्हैया लाल की