Home Uk देहरादून श्री दरबार साहिब से निकली नगर परिक्रमा, दोपहर तक लौटेगी दरबार
देहरादून

श्री दरबार साहिब से निकली नगर परिक्रमा, दोपहर तक लौटेगी दरबार

Share
Share

देहरादून। श्री झंडे जी मेले के तीसरे दिन मंगलवार सुबह 7:30 बजे श्री दरबार साहिब से नगर परिक्रमा शुरू हुई। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ प्रारंभ हुई इस परिक्रमा में हजारों संगत शामिल हुई। सहारनपुर चौक, कांवली रोड, तिलक रोड, घंटाघर, पल्टन बाजार व रीठामंडी होते हुए दोपहर करीब 12 बजे श्री दरबार साहिब वापस पहुंचेगी।

तीन स्थानों पर 30-30 मिनट विश्राम

परिक्रमा मार्ग में बिन्दाल व भण्डारीबाग के श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तथा लक्खीबाग समाधिस्थल पर आधा-आधा घंटे का ठहराव रहेगा। समापन पर पैदल संगत व पंजाब से आए महंतों-मसंदों को पगड़ी व प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। शहर में यातायात पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − one =